शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
मऊ:मारपीट के विवाद के बाद तीन दुकानों में लगी आग, दुकानदारों ने युवक पर लगाया आरोप – Mau Three Shops Catch Fire Following A Dispute Involving A Physical Altercation
मऊ

मऊ:मारपीट के विवाद के बाद तीन दुकानों में लगी आग, दुकानदारों ने युवक पर लगाया आरोप – Mau Three Shops Catch Fire Following A Dispute Involving A Physical Altercation

November 9, 2026


Mau Three shops catch fire following a dispute involving a physical altercation

मऊ आगजनी
– फोटो : Amar Ujala

विस्तार

मऊ के सरायलखंसी थाना क्षेत्र के अदरी भट्ठा में सोमवार की भोर अज्ञात कारणों से लगी आग में तीन दुकानें जलकर राख हो गईं। आग की चपेट में आने से दुकानों में रखा सामान भी नष्ट हो गया। दुकानदारों के अनुसार, अग्निकांड में लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दुकानदारों ने हाल ही में हुए विवाद के बाद एक युवक पर आग लगाने का आरोप लगाया है। हालांकि, पुलिस ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है।

रुपये के लेनदेन को लेकर हुआ था विवाद

जानकारी के अनुसार, रविवार शाम सरायलखंसी थाना क्षेत्र के न्यामूपुर निवासी राहुल शाही अपने साथियों के साथ अदरी भट्ठा पहुंचा था। वहां खालिसपुर गांव निवासी लक्ष्मण की फास्ट फूड की दुकान पर नाश्ता करने के बाद रुपये के लेनदेन को लेकर राहुल और लक्ष्मण के बीच विवाद हो गया।

कुछ देर बाद खालिसपुर गांव में अंबेडकर प्रतिमा के पास राहुल शाही और लक्ष्मण के भाई रागा के बीच मारपीट हो गई। इसमें राहुल शाही गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका जिले के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X