शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
हरिद्वार

Haridwar News:दिवाली की रात पटाखों से सात जगहों पर लगी आग, अफरी-तफरी मची – Fire Broke Out In Seven Locations Due To Firecrackers

November 9, 2026


– ज्वालापुर, शिवालिकनगर, बीएचईएल, जगजीतपुर में हुई घटना, जनहानि नहीं

– सुबह से लेकर रातभर दौड़ती रही फायर ब्रिगेड की टीमें

संवाद न्यूज एजेंसी

हरिद्वार। दिवाली की रात शहर में सात अलग-अलग जगहों पर आग लग गई। रातभर अग्निशमन विभाग की टीमें आग लगने की सूचना पर दौड़ती रही। सभी जगहों पर आग को बुझाया गया। गनीमत ये रही कि सामान का नुकसान तो हुआ, लेकिन जनहानि नहीं हुई। सभी जगहों पर शुरुआती जांच में पटाखे और रॉकेट गिरने से आग लगने की बात सामने आई।

रविवार की सुबह 10:42 बजे शिवालिक नगर के एच-215 क्षेत्र में बिजली के पोल पर लगी केबल में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। दमकल कर्मियों ने पहुंचकर आग पर काबू पाया। इसके बाद रात 10:46 बजे कनखल के देशरक्षक तिराहे पर खाली प्लॉट में पड़े कूड़े और झाड़ियों में जलता पटाखा गिरने से आग लग गई। दमकल टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाई। रात 10:47 बजे पुराने रानीपुर मोड़ स्थित फन एंड फूड रेस्टोरेंट के पास खाली प्लॉट में भी कूड़े व अन्य सामान में पटाखा गिरने से आग लग गई।

फिर रात 11:54 बजे ज्वालापुर रेलवे स्टेशन के निकट सेठी फर्नीचर की लकड़ी की टाल में आग लगने पर अग्निशमन की टीम ने पहुंचकर काबू पाया। रात 12:11 बजे जगजीतपुर में रामलीला मैदान के पास रॉकेट आकर गिरने से एक कार में बोनट की तरफ आग लग गई। टीम ने आग पर काबू पा लिया, लेकिन तब तक आगे का कुछ हिस्सा जल गया था।

रात 2:20 बजे बीएचईएल में एक कर्मचारी के आवास के बरामदे में रखे सामान में पटाखा आकर गिरने से आग लग गई। वहीं, सोमवार की सुबह 8:44 बजे शिवालिक कॉलोनी के सेक्टर-3, एम-79 में खड़े वाहन में पटाखे से आग लग गई। अग्निशमन अधिकारी बीरबल सिंह ने बताया कि सभी जगहों पर टीमों ने पहुंचकर आग पर काबू पा लिया। सभी घटनाओं में अधिकांश आग लगने की वजह आतिशबाजी रही।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X