1 टूट भी जाए तो कोई बात नहीं… 3 दिल के साथ जीता है ये जीव, खून का रंग भी नीला
1 टूट भी जाए तो कोई बात नहीं… 3 दिल के साथ जीता है ये जीव, खून भी नीला
Agency:एजेंसियां
Last Updated:
समुद्र की दुनिया में ऐसे कई खास जीव है जिनके बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे. ऐसा ही जीव है ऑक्टोपस. इसके बारे में आपने बहुत कुछ सुना होगा, मगर क्या आप जानते हैं कि यह अकेला ऐसा जीव है जिसके पास 3 दिल होते हैं. इसका खून नीला होता है और इसके हाथ दिमाग की तरह काम करते हैं. रंग बदलना इसकी खासियत है और ये अपेन हाथों से किसी भी औजार का इस्तेमाल कर सकता है.
ऑक्टोपस की सबसे बड़ी खासियत इसका दिल होती है. इसमें तीन दिल होते हैं, इनमें दो का काम खून को गलफड़ों तक पहुंचाना होता है. यहां ऑक्सीजन मिलती है. तीसरा दिल इस खून को शरीर के अन्य हिस्सों तक पहुंचाता है. इसके खून में हीमोसायनिन नाम का एक प्रोटीन होता है, जिसमें तांबा होता है. इसीलिए इसके खून का रंग लाल नहीं बल्कि नीला दिखता है. (सभी फोटो-Pexels)
इसकी 8 भुजाएं होती हैं. इसका करीब दो तिहाई नर्वस सिस्टम दिमाग के बाहर होता है. इसकी भुजाएं कई काम स्वतंत्र रूप से कर सकती हैं. वे चीजों को छू सकती हैं, पकड़ सकती हैं और आसपास के वातावरण को महसूस कर सकती हैं. यही वजह है कि ऑक्टोपस की भुजाओं को बेहद खास माना जाता है.
ऑक्टोपस अपने आसपास के वातावरण के हिसाब से त्वचा का रंग और पैटर्न बदल सकता है. इसके लिए उसकी त्वचा में क्रोमैटोफोर होता है. कुछ प्रजातियां तो अपनी बनावट तक बदल लेती है. वे अपने शरीर को खुरदरा या उभरा हुआ बनाकर चट्टान, मूंगे और समुद्री वनस्पतियों जैसा दिखा सकती हैं. इससे उन्हें शिकारियों से बचने और शिकार करने में मदद मिलती है.
Add News18 as
Preferred Source on Google
ये जीव को दुनिया के सबसे बुद्धिमान अकशेरुकी जीवों में शामिल किया जाता है. यह मुश्किल रास्तों को याद रख सकता है, पहेलियां सुलझा सकता है और जार का ढक्कन खोलकर उसके अंदर रखे भोजन तक पहुंच सकता है. वह अलग-अलग आकार की चीजों के बीच अंतर भी कर सकता है.
ऑक्टोपस का शरीर बेहद लचीला होता है. इसका कारण ये है कि इसके शरीर में कोई हड्डी नहीं होती. इसका एकमात्र कठोर हिस्सा चोंच ही होता है. इस वजह से यह बहुत छोटे छेद से भी निकल सकता है. अगर उसकी चोंच का हिस्सा उससे निकल पाता है तो. इसकी भुजाओं में सैकड़ों सकर होते हैं, जिससे ये रासायनिक संकेतों को भी पहचान सकता है.
ऑक्टोपस की वीनड प्रजाति समुद्र में पड़े नारियल के खाली खोल को इकट्ठा करता है और जरूरत पड़ने पर उन्हें अपने शरीर के नीचे रखकर छिपने की जगह बनाता है. वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि ये नारियल का खोल लेकर चलते हैं और जरूरत पड़ने पर इनका कवच के तौर पर इस्तेमाल भी करते हैं.
