पेंटिंग और छठ महापर्व का अनोखा संगम, 15 दिनों से साड़ी तैयार करने में जुटे कारीगर
Last Updated:
Bihar Chhath Puja Special Saree: बिहार के लोक आस्था के महापर्व छठ की परंपरा अब साड़ियों पर भी नजर आएगी. पूर्णिया के हाउस ऑफ मैथिली में स्थानीय महिला और पुरुष कारीगर मधुबनी पेंटिंग के जरिए छठ पूजा की अलग-अलग झलकियों को साड़ियों पर उकेर रहे हैं. इन खास साड़ियों पर सूप, भगवान सूर्यदेव को अर्घ्य देने और छठ व्रत से जुड़ी पारंपरिक तस्वीरें बनाई जा रही हैं. पिछले 15 दिनों से इन्हें तैयार करने का काम चल रहा है. खास बात यह है कि इन साड़ियों की मांग बिहार से बाहर दिल्ली, मुंबई और उत्तर प्रदेश समेत कई शहरों में है. अब तक करीब 35 साड़ियों के ऑर्डर मिले हैं, जिनकी कुल कीमत लगभग 4 लाख रुपये है. इस पहल से जहां स्थानीय कारीगरों को रोजगार मिल रहा है, वहीं बिहार की मधुबनी कला और सांस्कृतिक विरासत को भी नई पहचान मिल रही है.
बिहार के लोक आस्था के महापर्व छठ की परंपरा अब साड़ियों पर भी देखने को मिलेगी. पूर्णिया के हाउस ऑफ मैथिली में स्थानीय महिला और पुरुष कारीगर मधुबनी आर्ट के जरिए छठ पूजा से जुड़ी पारंपरिक तस्वीरों को साड़ियों पर उकेर रहे हैं. इन खास साड़ियों को तैयार करने का काम पिछले 15 दिनों से चल रहा है. खास बात यह है कि इस साड़ी को तैयार करने के लिए बिहार के अलावा दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मुंबई और लखनऊ समेत कई बड़े शहरों से ऑर्डर मिले हैं.
करीब 35 साड़ियों का ऑर्डर मिला है, जिसकी कुल कीमत लगभग 4 लाख रुपये बताई जा रही है. हाउस ऑफ मैथिली में काम करने वाली स्थानीय महिलाओं को हुनर के जरिए रोजगार और आमदनी का अवसर मिल रहा है. यहां तैयार होने वाले कई उत्पादों को देश-दुनिया में पहचान मिल चुकी है. इसी कड़ी में अब छठ महापर्व की परंपराओं को दर्शाने वाली खास साड़ी तैयार की जा रही है. इन साड़ियों पर छठ पूजा के दौरान इस्तेमाल होने वाले सूप, भगवान सूर्यदेव को अर्घ्य देने और व्रत से जुड़ी अन्य पारंपरिक तस्वीरों को मधुबनी पेंटिंग के माध्यम से बनाया जा रहा है.
हाउस ऑफ मैथिली में साड़ी पर आकर्षक डिजाइन बना रहीं महिला कारीगर दिव्या झा, शुभम कुमार और अन्य महिला-पुरुष कारीगरों की टीम इस काम में जुटी है. कारीगरों ने बताया कि पिछले 15 दिनों से लगातार इन साड़ियों को तैयार किया जा रहा है. कुल 35 साड़ियों पर छठ महापर्व की परंपराओं और धार्मिक महत्व को चित्रों के माध्यम से दर्शाया जा रहा है. साड़ी पर मधुबनी आर्ट के जरिए छठ पूजा की अलग-अलग झलकियां उकेरी जा रही हैं.
Add News18 as
Preferred Source on Google
हाउस ऑफ मैथिली के संस्थापक मनीष रंजन ने बताया कि बिहार के लोक आस्था के महापर्व छठ की परंपराओं को ध्यान में रखकर इन खास साड़ियों को तैयार किया जा रहा है. इसके लिए महिला और पुरुष कारीगरों की टीम पिछले 15 दिनों से मेहनत कर रही है.
बिहार के अलावा दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मुंबई और लखनऊ समेत कई बड़े शहरों से इन साड़ियों के ऑर्डर मिले हैं. करीब 35 साड़ियों का ऑर्डर मिला है, जिसकी कीमत लगभग चार लाख रुपये है. उन्होंने बताया कि आने वाले दो से तीन दिनों में इन साड़ियों की डिलीवरी कर दी जाएगी. इन खास साड़ियों के जरिए बिहार की लोक कला मधुबनी पेंटिंग और छठ महापर्व की परंपराओं को एक साथ प्रस्तुत किया जा रहा है. इससे जहां स्थानीय कारीगरों को रोजगार मिल रहा है. वहीं बिहार की सांस्कृतिक विरासत को भी नए अंदाज में पहचान मिल रही है.
