शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
पंचकूला में टला बड़ा हादसा:एंबुलेंस में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान; देखें वीडियो – Ambulance Catches Fire In Panchkula Driver Jumps Out To Save His Life
पंचकूला

पंचकूला में टला बड़ा हादसा:एंबुलेंस में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान; देखें वीडियो – Ambulance Catches Fire In Panchkula Driver Jumps Out To Save His Life

November 9, 2026


Ambulance catches fire in Panchkula driver jumps out to save his life

एंबुलेंस में लगी आग

विस्तार

पंचकूला सेक्टर-23 में सोमवार शाम एक निजी अस्पताल की एंबुलेंस में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरी एंबुलेंस आग की चपेट में आ गई। गनीमत रही कि चालक ने समय रहते एंबुलेंस से बाहर कूदकर अपनी जान बचा ली। 

आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में एंबुलेंस जलकर पूरी तरह खाक हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार शाम एंबुलेंस चालक मरीज को छोड़कर वापस लौट रहा था। सेक्टर-23 में एंबुलेंस रोकने के कुछ देर बाद ही उसमें अचानक आग लग गई। चालक ने आग की लपटें उठती देख तुरंत एंबुलेंस से बाहर छलांग लगा दी। 

इसके बाद दमकल विभाग को घटना की सूचना दी गई। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक एंबुलेंस पूरी तरह जल चुकी थी।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X