शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Kaushambi News:आतिशबाजी स्थल पर आग से बचाव के लिए रखे दो पानी के टैंकर – Two Water Tankers Stationed At The Fireworks Site For Fire Protection
कौशांबी

Kaushambi News:आतिशबाजी स्थल पर आग से बचाव के लिए रखे दो पानी के टैंकर – Two Water Tankers Stationed At The Fireworks Site For Fire Protection

November 9, 2026


Two water tankers stationed at the fireworks site for fire protection

अजुहा कस्बे का निरीक्षण करते अधिशासी अधिकारी संजय कुमार। स्रोत: नपं

दीपावली पर आतिशबाजी के दौरान आग की घटनाओं से निपटने के लिए नगर पंचायत अजुहा ने तैयारी शुरू कर दी है। शनिवार को अधिशासी अधिकारी संजय कुमार ने निर्धारित आतिशबाजी स्थल का निरीक्षण कर वहां पानी के दो टैंकर उपलब्ध कराए। उन्होंने कर्मचारियों को निर्देश दिया कि दीपावली के दौरान टैंकर मौके पर मौजूद रहें और अग्निशमन से जुड़े इंतजाम दुरुस्त रखें।

इसके बाद ईओ ने कर्मचारियों के साथ जीटी रोड और कस्बे का निरीक्षण किया। उन्होंने त्योहार के मद्देनजर विशेष सफाई अभियान चलाने, निर्बाध पेयजल आपूर्ति और समुचित प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कहा कि बाजार आने वाले लोगों और नगरवासियों को परेशानी नहीं होनी चाहिए।

इस दौरान उन्होंने नागरिकों को जनगणना के प्रति जागरूक करते हुए सही और सटीक जानकारी देने की अपील की। उन्होंने कहा कि जनगणना के आंकड़ों से विकास योजनाओं के नियोजन में मदद मिलती है। संवाद

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X