शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
इटावा

कोई कार्यकर्ता धमकी दे तो उसे पार्टी से निकालें जिलाध्यक्ष :शिवपाल – If Any Party Worker Issues A Threat, The District President Should Expel Them From The Party: Shivpal

November 9, 2026


सैफई। सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने भी सैफई स्थित ब्लॉक कार्यालय पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि यदि किसी कार्यकर्ता ने धमकी दी कि सरकार आने पर पता चलेगा और शिकायत मिली तो संबंधित जिलाध्यक्ष उस कार्यकर्ता को पार्टी से निकालने का काम करें। कहा कि पार्टी की बदनामी नहीं होनी चाहिए। लोगों को झुककर अपना बनाएं। उन्होंने कहा कि 2027 का चुनाव की आजादी की लड़ाई की तरह है। इस बार समाजवादियों के लिए करो या मरो वाली स्थिति है। इस बार का चुनाव अलग तरह का होगा। (संवाद)

—

प्रो. रामगोपाल यादव, डिंपल ने भी दी बधाई

सैफई। सपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव के सैफई स्थित आवास पर सबसे पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पहुंचकर उनका आशीर्वाद लिया। इसके बाद सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव भी प्रो. रामगोपाल को बधाई देने उनके आवास पर पहुंचे। अपने आवास के बाहर पत्रकारों से वार्ता करके प्रो. रामगोपाल यादव ने कार्यकर्ताओं को बधाई दी। वहीं, सपा कार्यालय में मैनपुरी सांसद डिंपल यादव ने भी कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि अगला वर्ष परिवर्तन का है। (संवाद)

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X