आजमगढ़ के गंभीरपुर थाना क्षेत्र के हरिश्चन्द्रपुर गांव में दीपावली की रात पटाखा फेंकने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। आरोप है कि विरोध करने पर एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के घर पहुंचकर गाली-गलौज की और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। मारपीट में युवती और किशोर समेत परिवार के कई लोग घायल हो गए। गंभीर चोट लगने पर युवती और किशोर को सदर अस्पताल रेफर किया गया है।
घर की ओर पटाखे फेंकने का विरोध करने पर विवाद
पीड़ित पृथ्वी राम प्रताप सरोज के अनुसार, रविवार रात करीब 8:30 बजे उनके घर के सामने सड़क पर कुछ लोग दीपावली के पटाखे जला रहे थे। इसी दौरान कुछ लोग उनके घर की तरफ पटाखे फेंकने लगे। इसका विरोध करने पर आरोपितों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और मारपीट करने लगे।
शोर सुनकर परिवार के अन्य सदस्य मौके पर पहुंचे तो उन पर भी लाठी-डंडों से हमला कर दिया गया।