शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
भाई दूज स्पेशल ड्रेस:भाई दूज पर दिखना है सबसे खूबसूरत, ट्राई करें ये 5 ट्रेंडी एथनिक आउटफिट – Bhai Dooj 2026 Outfit Ideas: 5 Trendy Ethnic Wear Looks For Women To Celebrate The Festival In Style
फैशन

भाई दूज स्पेशल ड्रेस:भाई दूज पर दिखना है सबसे खूबसूरत, ट्राई करें ये 5 ट्रेंडी एथनिक आउटफिट – Bhai Dooj 2026 Outfit Ideas: 5 Trendy Ethnic Wear Looks For Women To Celebrate The Festival In Style

November 9, 2026


 Bhai Dooj Outfit Ideas 2026: भाई दूज का त्योहार भाई-बहन के प्यार और अटूट रिश्ते का प्रतीक है। इस खास मौके पर बहनें अपने भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर उनकी लंबी उम्र और खुशहाली की कामना करती हैं। दिवाली के बाद आने वाले इस त्योहार पर हर लड़की और महिला चाहती है कि उसका लुक सबसे खूबसूरत और आकर्षक हो। 

गर आप भी भाई दूज पर कुछ नया और स्टाइलिश पहनने की सोच रही हैं, तो इस बार ट्रेडिशनल आउटफिट के साथ थोड़ा फैशन का तड़का लगा सकती हैं। इस लेख में जानिए भाई दूज 2026 के लिए 5 ट्रेंडी आउटफिट आइडियाज और उनके साथ ज्वेलरी, फुटवियर और मेकअप स्टाइल करने के आसान टिप्स।

Bhai Dooj 2026 Outfit Ideas: 5 Trendy Ethnic Wear Looks for Women to Celebrate the Festival in Style

5 ट्रेंडी एथनिक आउटफिट
– फोटो : instagram

अनारकली सूट से पाएं रॉयल और एलिगेंट लुक

अगर आप भाई दूज पर ट्रेडिशनल और रॉयल लुक चाहती हैं, तो अनारकली सूट एक बेहतरीन विकल्प है। फ्लोर लेंथ अनारकली सूट के साथ हैवी दुपट्टा आपके लुक को बेहद आकर्षक बना सकता है।

  • रंग: रॉयल ब्लू, मरून, पेस्टल पिंक और एमराल्ड ग्रीन।
  • ज्वेलरी: झुमके और चांदबाली।
  • फुटवियर: एंब्रॉयडरी वाली जूती।
  • मेकअप: सॉफ्ट ग्लैम मेकअप और न्यूड लिपस्टिक।
Bhai Dooj 2026 Outfit Ideas: 5 Trendy Ethnic Wear Looks for Women to Celebrate the Festival in Style

5 ट्रेंडी एथनिक आउटफिट
– फोटो : instagram

डिजाइनर साड़ी में दिखें सबसे खूबसूरत

त्योहारों पर साड़ी का फैशन कभी पुराना नहीं होता। भाई दूज पर सिल्क, बनारसी या ऑर्गेंजा साड़ी पहनकर आप क्लासी और एलिगेंट लुक पा सकती हैं। अगर आप हल्का और आरामदायक लुक चाहती हैं, तो ऑर्गेंजा साड़ी चुन सकती हैं।

  • रंग: रेड, गोल्डन, पर्पल और वाइन।
  • ज्वेलरी: स्टेटमेंट नेकलेस या चोकर।
  • फुटवियर: हील्स या ट्रेडिशनल सैंडल।
  • मेकअप: विंग्ड आईलाइनर और बोल्ड लिपस्टिक।
Bhai Dooj 2026 Outfit Ideas: 5 Trendy Ethnic Wear Looks for Women to Celebrate the Festival in Style

5 ट्रेंडी एथनिक आउटफिट
– फोटो : Instagram

शरारा सेट में दिखें स्टाइलिश और ट्रेंडी

अगर आप ट्रेडिशनल के साथ थोड़ा मॉडर्न लुक चाहती हैं, तो शरारा सेट ट्राई कर सकती हैं। एंब्रॉयडरी वाला शरारा सूट भाई दूज के त्योहार के लिए शानदार विकल्प है। इसके साथ हैवी दुपट्टा आपके लुक को और खूबसूरत बनाएगा।

  • रंग: पीच, पिस्ता ग्रीन, लैवेंडर और मैरून।
  • ज्वेलरी: बड़े झुमके और मांगटीका।
  • फुटवियर: पंजाबी जूती।
  • मेकअप: पिंक ब्लश और ग्लॉसी लिप्स।
Bhai Dooj 2026 Outfit Ideas: 5 Trendy Ethnic Wear Looks for Women to Celebrate the Festival in Style

5 ट्रेंडी एथनिक आउटफिट
– फोटो : instagram

कुर्ती-पलाजो में पाएं सिंपल और सोबर लुक

अगर आप भाई दूज पर ज्यादा हैवी कपड़े नहीं पहनना चाहती हैं, तो कुर्ती-पलाजो सेट आपके लिए अच्छा विकल्प हो सकता है। यह आउटफिट आरामदायक होने के साथ-साथ आपको खूबसूरत फेस्टिव लुक भी देता है।

  • रंग: येलो, मस्टर्ड, पिंक और व्हाइट।
  • ज्वेलरी: ऑक्सीडाइज्ड झुमके।
  • फुटवियर: कोल्हापुरी चप्पल।
  • मेकअप: मिनिमल मेकअप और छोटी बिंदी।
शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X