भट्टूकलां। गांव ढिंगसरा स्थित बाबा मनसागर धाम में दिवाली पर्व पर आयोजित मेले में हजारों श्रद्धालुओं ने माथा टेककर मन्नतें मांगी। श्रद्धालुओं ने नमक, झाड़ू, खील और पतासे का प्रसाद चढ़ाकर पूजा। मंदिर कमेटी ने भंडारे का आयोजन किया।
मेले में दिनभर श्रद्धालुओं की भीड़ रही। लोगों ने झूलों का आनंद लिया और विभिन्न दुकानों से खरीदारी की। मेले में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने 150 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई। इनमें 50 महिला और 100 पुरुष पुलिसकर्मी शामिल रहे। थाना प्रभारी शीशपाल सिंह ने बताया कि यातायात सुचारू रखने के लिए फतेहाबाद जाने वाले मार्ग पर बदलाव किया गया। वाहनों को मेहूवाला मोड़ से मेहूवाला होते हुए ढिंगसरा के रास्ते फतेहाबाद भेजा गया।

ढि़ंगसरा में बाबा मनसागर धाम पर खरीदारी करते हुए लेते लोग। स्त्रोत : संवाद