शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
दर्दनाक:मिर्जापुर में मां, बेटे और तीन वर्षीय पोते की मौत, अज्ञात वाहन ने कुचला था; गड्ढे वाली सड़क पर हादसा – Tragic Accident In Mirzapur Three People Motorcycle Killed After Being Hit Vehicle Police Arrive Scene
मिर्ज़ापुर

दर्दनाक:मिर्जापुर में मां, बेटे और तीन वर्षीय पोते की मौत, अज्ञात वाहन ने कुचला था; गड्ढे वाली सड़क पर हादसा – Tragic Accident In Mirzapur Three People Motorcycle Killed After Being Hit Vehicle Police Arrive Scene

October 28, 2026


Tragic accident in Mirzapur Three people motorcycle killed after being hit vehicle police arrive scene

मुन्नी, श्रेयांश और मनोज की फाइल फोटो।
– फोटो : संवाद

विस्तार

मिर्जापुर में अदलहाट थाना क्षेत्र के नरायनपुर में बुधवार सुबह सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। आलूमिल के सामने गड्ढे और पटरी विहीन सड़क पर बाइक फिसलकर गिर गई। इसी दौरान पीछे से आ रहे अज्ञात भारी वाहन ने बाइक सवारों को कुचल दिया। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। मृतकों में मां, बेटा और पोता शामिल हैं। घटना से परिवार में कोहराम मच गया, वहीं क्षेत्रीय लोगों में सड़क की बदहाली को लेकर आक्रोश है।

नरायनपुर चौकी प्रभारी आशीष सिंह के अनुसार, पट्टी कलां, थाना अहरौरा निवासी मनोज चौहान (25) पुत्र रमेश चंद्र चौहान अपनी मां मुन्नी देवी (45) और तीन वर्षीय भतीजे श्रेयांस के साथ बाइक से वाराणसी के रामनगर स्थित अपनी बुआ के घर से लौट रहा था। बुधवार सुबह करीब 10:15 बजे आलूमिल के सामने बाइक सड़क की पटरी से फिसलकर गिर गई। इसी बीच पीछे से आ रहे अज्ञात भारी वाहन की चपेट में आने से तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X