शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Azamgarh News:छोटी दीपावली पर सजे घर, फूटे पटाखे, बाजारों में रही रौनक – Houses Decorated For The Small Diwali, Crackers Bursting, Markets Buzzing With Liveliness
आज़मगढ़

Azamgarh News:छोटी दीपावली पर सजे घर, फूटे पटाखे, बाजारों में रही रौनक – Houses Decorated For The Small Diwali, Crackers Bursting, Markets Buzzing With Liveliness

November 10, 2026


Houses decorated for the small Diwali, crackers bursting, markets buzzing with liveliness

नगर में दीपावली को लेकर दुकानों और घरों पर की गई सजावट। संवाद

आजमगढ़। छोटी दीपावली पर शनिवार को शहर से लेकर गांव तक उत्साह और उल्लास का माहौल रहा। पर्व को लेकर लोगों ने अपने घरों को रंग-बिरंगी इलेक्ट्रिक झालरों और आकर्षक लाइटों से सजाया। शाम होते ही घरों और प्रतिष्ठानों की रोशनी से पूरा शहर जगमगा उठा। बच्चों से लेकर बड़ों तक में पर्व को लेकर खास उत्साह देखने को मिला।

शाम ढलते ही पटाखों की आवाज से वातावरण गूंजने लगा। लोगों ने फुलझड़ी, अनार, चकरी और रॉकेट सहित विभिन्न प्रकार के पटाखे जलाकर छोटी दीपावली मनाई। वहीं, कई घरों में दीप जलाकर खुशियां साझा की गईं। बाजारों में भी देर शाम तक चहल-पहल बनी रही। सिधारी चौक से लेकर शहर के प्रमुख बाजारों में लोगों ने जमकर खरीदारी की। मिठाई, सजावटी सामान, दीपक और पूजन सामग्री की दुकानों पर भीड़ रही। पर्व को लेकर बच्चों में विशेष उत्साह दिखा। घरों में साफ-सफाई और सजावट के बाद परिवार के लोगों ने एक साथ छोटी दीपावली मनाई। ग्रामीण क्षेत्रों में भी घरों को झालरों और दीपों से सजाया गया। देर रात तक आतिशबाजी और रोशनी से त्योहार की खुशियां नजर आईं। संवाद

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X