शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
बिहार:200 साल पुराने मुकुट की चोरी का खुलासा, मुख्य आरोपी और खरीदने वाला दुकानदार गिरफ्तार – Gopalganj Silver Crown Stolen From The Historic Vaishno Math In Accused And A Shopkeeper Arrested, Bihar News
सारण

बिहार:200 साल पुराने मुकुट की चोरी का खुलासा, मुख्य आरोपी और खरीदने वाला दुकानदार गिरफ्तार – Gopalganj Silver Crown Stolen From The Historic Vaishno Math In Accused And A Shopkeeper Arrested, Bihar News

November 10, 2026


Gopalganj silver crown stolen from the historic Vaishno Math in accused and a shopkeeper arrested, bihar news

मंदिर में लगी इस मूर्ति की चोरी हुई मुकुट।

विस्तार

गोपालगंज जिले के कटेया नगर पंचायत स्थित ऐतिहासिक वैष्णो मठ मंदिर में चोरी की एक दुस्साहसिक वारदात सामने आई है। यहां से भगवान राधा-कृष्ण की मूर्तियों का करीब 200 वर्ष पुराना चांदी का मुकुट चोरी हो गया। मुकुट का वजन लगभग एक किलो 600 ग्राम बताया जा रहा है, जिसकी बाजार में अनुमानित कीमत करीब तीन लाख रुपये आंकी गई है। हालांकि, स्थानीय पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कुछ ही घंटों के भीतर चोरी की इस घटना का खुलासा कर दिया। पुलिस ने मुख्य आरोपी के साथ-साथ चोरी का मुकुट खरीदने वाले दुकानदार को भी गिरफ्तार कर लिया है। उनकी निशानदेही पर प्राचीन चांदी का मुकुट सुरक्षित बरामद कर लिया गया है।

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार को वैष्णो मठ के अधिकारी रुदल दास मंदिर में ताला बंद कर पूजा की आवश्यक सामग्री खरीदने के लिए स्थानीय बाजार गए थे। इसी दौरान सुनसान मौका पाकर एक शातिर चोर छत के रास्ते वेंटिलेटर से मंदिर के अंदर प्रवेश कर गया। मंदिर में घुसने के बाद उसने सबसे पहले साक्ष्य मिटाने की नीयत से वहां लगे सीसीटीवी कैमरे को क्षतिग्रस्त कर दिया। इसके बाद उसने भगवान राधा-कृष्ण की मूर्तियों से बेशकीमती चांदी का मुकुट उतारा और वहां से भागने लगा।

इसी बीच, मठिया के महंत अंगद दास की नजर चोर की संदिग्ध गतिविधियों पर पड़ गई। उन्होंने तत्परता दिखाते हुए उसे मौके पर ही पकड़ने का प्रयास किया। खुद को घिरता देख आरोपी ने महंत पर ईंट से हमला कर दिया और मौका पाकर मुकुट लेकर फरार हो गया। इस दुस्साहसिक वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई।

ये भी पढ़ें- बिहार: दीपावली की रौनक के बाद अब छठी मइया के गीतों की गूंज, जानें गोवर्धन और चित्रगुप्त पूजा की तारीख

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तकनीकी साक्ष्यों और स्थानीय इनपुट के आधार पर जाल बिछाया और मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर चोरी का मुकुट खरीदने वाले दुकानदार को भी पुलिस ने दबोच लिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा। इस त्वरित खुलासे से स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है।

मंदिर में लगी इस मूर्ति की चोरी हुई मुकुट।

मंदिर में लगी इस मूर्ति की चोरी हुई मुकुट।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X