शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
श्रावस्ती

Shravasti News:जनगणना के लिए 2716 कर्मचारियों को मिलेगा प्रशिक्षण – 2,716 Personnel Will Receive Training For The Census

November 10, 2026


संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती

Updated Wed, 04 Nov 2026 10:03 PM IST

2,716 personnel will receive training for the census

श्रावस्ती। भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के लिए तहसीलों और नगर निकायों में तीन दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया जा रहा है। नगर निकायों का प्रशिक्षण मंगलवार को संपन्न हो गया, जबकि तहसीलों में जारी है। तीनों तहसीलों और नगर निकायों के कुल 2716 कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। भिनगा क्षेत्र के शिवालिक महाविद्यालय पटना खरगौरा में आयोजित प्रशिक्षण में डीएम अन्नपूर्णा गर्ग ने निष्पक्षता, सावधानी और गोपनीयता के साथ जनगणना कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कोई भी परिवार गणना से छूटने न पाए। 16 से 30 नवंबर तक स्व-गणना होगी। एक दिसंबर से चार जनवरी 2027 तक प्रगणक घर-घर जाएंगे।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X