शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
महोबा

Mahoba News:रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत – Motorcyclist Killed After Being Hit By A Roadways Bus

November 10, 2026


सवाजयपुर। कोतवाली क्षेत्र के सिलवारी के पास रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की रविवार सुबह मौत हो गई। युवक दिवाली मनाने रविवार सुबह ही दिल्ली से गांव आया था। हादसा तब हुआ जब वह बाइक से बहन को लेने उनकी ससुराल फर्रुखाबाद जा रहे थे। मृतक तीन बहनों के बीच अकेला भाई था। घटना के बाद चालक रोडवेज बस लेकर मौके से भाग निकला।

सांडी थाना क्षेत्र के बम्टापुर निवासी प्रियांशु (20) दिल्ली में एक निजी फैक्टरी में नौकरी करते थे। रविवार सुबह दिवाली मनाने वह गांव आए थे। उनकी बहन अनामिका का घर फर्रुखाबाद के बहादुरपुर में है। मां नीलम के कहने पर प्रियांशु अपनी बहन अनामिका को लेने के लिए उनकी ससुराल जाने के लिए रविवार को बाइक से निकला था।

सवायजपुर कोतवाली क्षेत्र के सिलवारी के पास सामने से आ रही रोडवेज बस ने बाइक में टक्कर मार दी। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्रियांशु को सीएचसी पहुंचाया। यहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। प्रियांशु तीन बहनों अनामिका, मोनिका और सोनिका के बीच इकलौता भाई था। हादसे का पता चलते ही परिजन में कोहराम मच गया। थानाध्यक्ष प्रिंस कुमार ने बताया कि टक्कर मारने वाली रोडवेज बस के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजन से शिकायत लेकर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X