शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
दीपावली की खुशियां मातम में बदलीं:पटाखा छोड़ रहे युवक को ऑटो ने रौंदा, घर पहुंची बेटे की लाश; चालक पकड़ाया – Diwali Celebrations Turn To Mourning Son Body Arrives Home Youth Setting Firecrackers Auto-rickshaw
चंदौली

दीपावली की खुशियां मातम में बदलीं:पटाखा छोड़ रहे युवक को ऑटो ने रौंदा, घर पहुंची बेटे की लाश; चालक पकड़ाया – Diwali Celebrations Turn To Mourning Son Body Arrives Home Youth Setting Firecrackers Auto-rickshaw

November 10, 2026


Diwali celebrations turn to mourning Son body arrives home youth setting firecrackers auto-rickshaw

अनुराग केशरी की फाइल फोटो।
– फोटो : संवाद

विस्तार

दीपावली की रात घरों और बाजारों में खुशियों के दीप जल रहे थे, इसी बीच सैदूपुर बाजार में एक दर्दनाक हादसे ने परिवार की खुशियां छीन लीं। सड़क किनारे पटाखा छोड़ रहे 19 वर्षीय अनुराग केशरी को तेज रफ्तार ऑटो रिक्शा ने टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल अनुराग की वाराणसी स्थित ट्रामा सेंटर में उपचार के दौरान मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। वहीं, दीपावली की रात हुई इस घटना से पूरे बाजार में शोक छा गया।

चकिया तहसील क्षेत्र के सैदूपुर बाजार में दीपावली की रात करीब 10:30 बजे यह हादसा हुआ। महेंद्र केशरी का पुत्र अनुराग केशरी दीपावली के अवसर पर सड़क किनारे पटाखे छोड़ रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रहे ऑटो रिक्शा ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से अनुराग गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ा। आसपास मौजूद लोगों ने घटना की जानकारी परिजनों को दी।

परिजन आनन-फानन में उसे जिला संयुक्त चिकित्सालय चकिया लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण उसे बेहतर इलाज के लिए ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया। परिजन उसे लेकर वाराणसी पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X