Shahjahanpur News:हाईवे किनारे खाई में भरे पानी में पड़ा मिला बर्तन व्यापारी का शव – Body Of A Utensil Trader Found In A Water-filled Ditch Along The Highway

उमाकांत मिश्रा का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
November 10, 2026

उमाकांत मिश्रा का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
रोजा। लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर चकभिटारा गांव के पास राइस मिल की चहारदीवारी के पास पानी से भरी खाई में युवक का शव पड़ा मिला। उनकी पहचान मदनापुर थाना क्षेत्र के गांव बुधुवाना रोड निवासी उमाकांत मिश्रा (35) के रूप में हुई। वह रविवार की शाम को घर से निकले थे।
सोमवार सुबह राइस मिल के पास शव को उतराते देखकर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को बाहर निकाला और फाॅरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए। मृतक की जेब से 3620 रुपये भी मिले। पहचान के संबंध में कोई भी दस्तावेज जेब में नहीं मिला।
इंस्पेक्टर रोजा उमेश मिश्रा ने शव के फोटो सोशल मीडिया पर डाले। इसके चार घंटे बाद मृतक की शिनाख्त उमाकांत मिश्रा के रूप में हुई। मृतक के पिता रामदेव ने बेटे की चप्पल देखकर ही पहचान कर ली। रामदेव ने बताया उमाकांत मिश्रा उनका छोटा बेटा था। घर के बाहर ही उनकी बर्तन की दुकान है।
रविवार शाम करीब चार बजे उमाकांत अचानक घर से कहीं चले गए थे। रात करीब दस बजे बहू पारूल ने फोन कर घर आने के बारे में पूछा था। तब उमाकांत ने दीपावली की पूजा की तैयारी करने और थोड़ी देर में आने की बात कही थी। उनके नहीं आने पर कॉल की, पर मोबाइल की घंटी जाती रही और बात नहीं हो सकी।
सोशल मीडिया पर फोटो देखकर पहचान की गई। उमाकांत के दो बेटे हैं। मृतक का मोबाइल भी नहीं मिला है। सीओ शुभम वर्मा ने बताया कि मामले की पड़ताल की जा रही है। तहरीर आने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
November 13, 2026
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Fri, 13 Nov 2026 01:26 AM IST मीरानपुर कटरा। सर्दियों में निर्बाध बिजली आपूर्ति बनाए रखने के लिए बृहस्पतिवार को 33 केवी विद्युत उपकेंद्र पर मेंटेनेंस का कार्य कराया गया। इसके चलते करीब तीन घंटे तक बिजली आपूर्ति बंद रही। विद्युत उपखंड अधिकारी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि ईदगाह और […]
November 13, 2026
शाहजहांपुर। विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों को लेकर बृहस्पतिवार को गांधी भवन प्रेक्षागृह में सेक्टर ऑफिसर और सेक्टर पुलिस ऑफिसर का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने अधिकारियों को आपसी समन्वय बनाकर निर्वाचन संबंधी जिम्मेदारियां निभाने और आवंटित मतदान केंद्रों का स्थलीय निरीक्षण करने के निर्देश दिए। प्रशिक्षण में बताया गया कि […]
November 13, 2026
पुवायां। भाई दूज से एक दिन पहले गांव ककरहा निवासी शिवम (17) की मध्य प्रदेश के रीवा में कंबाइन से गिरकर मौत हो गई। बृहस्पतिवार को शव घर लाया गया और अंतिम संस्कार कर दिया गया। ककरहा के बबलू के एक पुत्री खुशबू (19) और दो पुत्र शिवम, सत्यम (9) हैं। परिवार के लोग मजदूरी […]
