शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
जशपुर और रायपुर दौरे पर रहेंगे सीएम सीएम:पूर्व सीएम के निवास पर गोवर्धन पूजा, पढ़ें रायपुर में आज क्या खास? – Cm Vishnudeo Sai Jashpur Visit, Read Here Today Programs
रायपुर

जशपुर और रायपुर दौरे पर रहेंगे सीएम सीएम:पूर्व सीएम के निवास पर गोवर्धन पूजा, पढ़ें रायपुर में आज क्या खास? – Cm Vishnudeo Sai Jashpur Visit, Read Here Today Programs

November 10, 2026


CM Vishnudeo sai Jashpur Visit, read here today programs

ग्रॉफिक्स: अमर उजाला डिजिटल
– फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय आज जशपुर और रायपुर जिले के दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री सुबह जशपुर में रहेंगे, जहां कांसाबेल के पंगरो गांव में हाइड्रो पॉवर सिंचाई परियोजना का निरीक्षण करेंगे। दोपहर बाद रायपुर पहुंचेंगे। एनआईटी रायपुर में आयोजित शिलान्यास समारोह में शिरकत करेंगे। 

प्रदेशभर में मनेगी गोवर्धन पूजा

छत्तीसगढ़ में आज गोवर्धन पूजा हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। घरों और गौठानों में गाय-बैलों को सजाकर उनकी पूजा की जायेगी।  गोबर से गोवर्धन पर्वत की आकृति बनाई जाएगी। गौमाता को तिलक लगाकर फूल-माला चढ़ाया जायेगा।

भूपेश बघेल के निवास पर गोवर्धन पूजा आज

पूर्व सीएम भूपेश बघेल के निवास पर आज  गोवर्धन पूजा मनाया जायेगा। सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक उनके सिविल लाइन में पूजा अर्चना की जायेगा। 

अंबेडकर अस्पताल में नियमित ओपीडी़ सेवाएं आज से शुरू

अंबेडकर अस्पताल रायपुर में आज मंगलवार से ओपीडी की नियमित सेवाएं शुरू हो गई है। पिछले दो दिनों से दिवाली की सार्वजनिक अवकाश की वजह से ओपीडी बंद थी। हालांकि इस दौरान इमरजेंसी सेवायें चालू रही। 

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X