शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
कानपुर:छह सर्जरी हारीं…प्राची का हौसला जीता, एशियाई पैरा गेम्स में कांस्य पर कब्जा, Pm मोदी ने किया सम्मानित – Kanpur Six Surgeries Endured Prachis Spirit Prevailed She Clinched Bronze At Asian Para Games
कानपुर

कानपुर:छह सर्जरी हारीं…प्राची का हौसला जीता, एशियाई पैरा गेम्स में कांस्य पर कब्जा, Pm मोदी ने किया सम्मानित – Kanpur Six Surgeries Endured Prachis Spirit Prevailed She Clinched Bronze At Asian Para Games

November 10, 2026


Kanpur Six surgeries endured Prachis spirit prevailed she clinched bronze at Asian Para Games

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ व्हीलचेयर में बैठी हुई प्राची पांडे
– फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में मंजिल पाने का जज्बा हो, तो शारीरिक चुनौतियां भी रास्ता नहीं रोक सकतीं। उन्नाव की प्राची पांडेय ने अपने संघर्ष और अदम्य साहस से इसे सच कर दिखाया है। स्पाइन की गंभीर बीमारी के चलते छह बार सर्जरी कराने वाली प्राची आज भी छड़ी के सहारे खड़ी होकर टेबल टेनिस खेलती हैं। इसी हौसले के दम पर उन्होंने जापान में आयोजित एशियाई पैरा गेम्स 2026 में कांस्य पदक जीतकर देश का गौरव बढ़ाया।

प्राची ने महिला एकल क्लास-छह स्पर्धा में भारत को पहला पदक दिलाकर पैरा टेबल टेनिस में नया इतिहास रचा। सेमीफाइनल में उनका मुकाबला इराक की विश्व नंबर पांच खिलाड़ी नजला अल-दय्येनी से हुआ। नजला मौजूदा पैरालंपिक और एशियाई पैरा गेम्स चैंपियन हैं। उनके खिलाफ प्राची ने पूरे दमखम से मुकाबला किया लेकिन जीत हासिल नहीं कर सकीं।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X