शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
हिमाचल:चंबा में हिंदू महासभा जिलाध्यक्ष गोपाल सिंह कुकरेजा पर पथराव, दो वाहनों को आग लगाने की कोशिश का आरोप – Chamba Hindu Mahasabha District President Stone Pelting Vehicle Arson Attempt
चंबा

हिमाचल:चंबा में हिंदू महासभा जिलाध्यक्ष गोपाल सिंह कुकरेजा पर पथराव, दो वाहनों को आग लगाने की कोशिश का आरोप – Chamba Hindu Mahasabha District President Stone Pelting Vehicle Arson Attempt

November 10, 2026


chamba hindu mahasabha district president stone pelting vehicle arson attempt

चंबा में हिंदू महासभा जिलाध्यक्ष पर हमला।
नेटवर्क

विस्तार

जिला मुख्यालय चंबा के बालू क्षेत्र में सोमवार रात अखिल भारत हिंदू महासभा के जिलाध्यक्ष गोपाल सिंह कुकरेजा पर पथराव करने और उनके दो वाहनों को आग लगाने का प्रयास किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने पुलिस को शिकायत देकर घटना की निष्पक्ष जांच करवाने की मांग की है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

गोपाल सिंह कुकरेजा के मुताबिक, सोमवार रात करीब साढ़े आठ बजे वह स्कूटी पर सवार होकर चंबा शहर से परेल स्थित अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान बालू के पास कुछ अज्ञात लोगों ने उन पर पत्थरों से हमला कर दिया। उन्होंने किसी तरह मौके से निकलकर अपनी जान बचाई।

कुकरेजा ने बताया कि घर पहुंचने के कुछ समय बाद उन्हें सूचना मिली कि बालू स्थित सब्जी मंडी परिसर में खड़ी उनकी वैन और पिकअप को आग लगाने की कोशिश की गई है। जानकारी मिलते ही वह घटनास्थल पर पहुंचे। उस समय स्थानीय लोगों और मंडी कर्मचारियों ने आग बुझा दी थी, जिससे दोनों वाहनों को पूरी तरह जलने से बचा लिया गया।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X