शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
ऋषिकेश:भीड़ में महिला की आवाज सुनते ही रुके सीएम धामी, पास पहुंचकर सुनी पति के इलाज और राशन कार्ड की फरियाद – Cm Pushkar Singh Dhami Stops To Hear Woman Plea During Rishikesh Visit Directs Officials To Act
ऋषिकेश

ऋषिकेश:भीड़ में महिला की आवाज सुनते ही रुके सीएम धामी, पास पहुंचकर सुनी पति के इलाज और राशन कार्ड की फरियाद – Cm Pushkar Singh Dhami Stops To Hear Woman Plea During Rishikesh Visit Directs Officials To Act

November 10, 2026


CM pushkar singh dhami stops to hear woman plea during rishikesh visit directs officials to act

महिला की बात सुनते सीएम धामी
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के ऋषिकेश दौरे के दौरान एक ऐसा वाकया सामने आया, जिसने लोगों का ध्यान खींचा। कार्यक्रम के दौरान भीड़ में खड़ी एक महिला ने अपनी परेशानी बताने के लिए मुख्यमंत्री को आवाज लगाई तो वह रुक गए। मुख्यमंत्री खुद महिला के पास पहुंचे और उसकी समस्या सुनी।

महिला ने मुख्यमंत्री को बताया कि उसके पति के फेफड़े खराब हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण पति का समुचित उपचार नहीं हो पा रहा है। वहीं, राशन कार्ड नहीं बनने से परिवार को आर्थिक और घरेलू परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

ये भी पढे़ं…उत्तरकाशी: आज शीतकाल के लिए बंद हुए गंगोत्री मंदिर के कपाट, मुखबा के लिए रवाना हुई मां गंगा की डोली

महिला की बात सुनने के बाद मुख्यमंत्री ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को उसकी समस्याओं का तत्काल संज्ञान लेने और आवश्यक कार्रवाई कर समाधान करने के निर्देश दिए।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X