शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
दर्दनाक:चालक को आई झपकी, 11 हजार वोल्ट के बिजली पोल से टकराया टेंपो, तीन महिलाएं घायल; मची चीख-पुकार – Tragic Driver Dozes Off Tempo Crashes 11000 Volt Electricity Pole Three Women Injured Cries Screams Erupt
मऊ

दर्दनाक:चालक को आई झपकी, 11 हजार वोल्ट के बिजली पोल से टकराया टेंपो, तीन महिलाएं घायल; मची चीख-पुकार – Tragic Driver Dozes Off Tempo Crashes 11000 Volt Electricity Pole Three Women Injured Cries Screams Erupt

November 10, 2026


Tragic Driver dozes off tempo crashes 11000 volt electricity pole three women injured cries screams erupt

ऑटो को हटाते लोग।
– फोटो : संवाद

विस्तार

चालक को नींद की झपकी आने से घोसी कोतवाली क्षेत्र के मदीना में मंगलवार सुबह बड़ा हादसा होते-होते बच गया। सिपाह से घोसी के कारीसाथ मैयत में जा रहा तेज रफ्तार टेंपो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे 11 हजार वोल्ट के बिजली पोल से टकरा गया। टक्कर इतनी तेज थी कि पोल टूटकर जमीन पर गिर गया। हादसे में टेंपो सवार तीन महिलाएं घायल हो गईं। गनीमत रही कि बिजली का पोल टेंपो पर नहीं गिरा, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।

घटना सुबह करीब 7:30 बजे की है। टेंपो में सभी महिलाएं सवार थीं और वे मैयत में शामिल होने के लिए जा रही थीं। घोसी कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक रवींद्रनाथ राय ने बताया कि चालक को वाहन चलाते समय नींद की झपकी आ गई। इससे उसका टेंपो से नियंत्रण हट गया और वाहन सड़क किनारे लगे बिजली के पोल से जा टकराया। टक्कर के बाद पोल टूटकर धराशायी हो गया।

अचानक हुए हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। टेंपो में सवार महिलाओं में चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए पलटे टेंपो को सीधा कराया और उसमें फंसी महिलाओं को बाहर निकालकर उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। हादसे में तीन महिलाएं घायल हुईं।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X