Gonda News:51 हजार दीपों से जगमगाया त्रिमुहानी घाट – Trimuhani Ghat Illuminated By 51,000 Earthen Lamps
पसका। दीपावली की पूर्व संध्या पर शनिवार को सरयू के त्रिमुहानी घाट पर भव्य दीपोत्सव आयोजित किया गया। इस दौरान 51 हजार दीप जलाए गए। हनुमान मंदिर, शंकर मंदिर, वाराह भगवान मंदिर, सती माता मंदिर और गुरु नरहरिदास आश्रम में भी दीप जलाए गए। प्रशासक प्रतिनिधि संत बहादुर सिंह उर्फ पिंकू ने बताया कि मुख्य अतिथि करनैलगंज विधायक अजय सिंह, सूरज सिंह, इतेंद्र सिंह, गिरीश शुक्ल, नितिन राठौर, धीरेंद्र, हितेश सिंह, नवीन आदि मौजूद रहे। (संवाद)
