शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
यूपी:सेवापुस्तिका में गड़बड़ी करने के आरोप में बेसिक शिक्षा निदेशक समेत 2 पर Fir; पूर्व कर्मचारी ने दी शिकायत – Up Basic Education Director Anil Bhushan Chaturvedi Booked In Fir Over Alleged Service Record Tampering
प्रयागराज

यूपी:सेवापुस्तिका में गड़बड़ी करने के आरोप में बेसिक शिक्षा निदेशक समेत 2 पर Fir; पूर्व कर्मचारी ने दी शिकायत – Up Basic Education Director Anil Bhushan Chaturvedi Booked In Fir Over Alleged Service Record Tampering

November 10, 2026


UP Basic Education Director Anil Bhushan Chaturvedi Booked in FIR Over Alleged Service Record Tampering

बेसिक शिक्षा परिषद।
।

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बेसिक शिक्षा निदेशक अनिल भूषण चतुर्वेदी समेत दो लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। दोनों पर परीक्षा नियामक प्राधिकारी में तैनाती के दौरान एक कर्मचारी की सेवापुस्तिका में गलत प्रविष्टि दर्ज कराने का आरोप है। 

मामले में कोर्ट के आदेश पर परीक्षा नियामक प्राधिकारी (पीएनपी) तत्कालीन सचिव अनिल भूषण चतुर्वेदी के साथ वरिष्ठ सहायक इष्टदेव उपाध्याय को भी नामजद किया गया है। एफआईआर के मुताबिक, सिविल लाइंस निवासी शशि कुमार यादव ने बताया कि वह वर्ष 1995 से परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय में काम कर रहे थे।

पूर्व कर्मचारी की शिकायत पर वरिष्ठ सहायक भी नामजद

एक से 31 मार्च 2021 तक वह बीमारी के कारण छुट्टी पर थे। इस छुट्टी को 27 जुलाई 2021 को वेतन सहित मंजूरी मिली थी। आरोप है कि 24 जून 2021 को तत्कालीन सचिव के निर्देश पर वरिष्ठ सहायक ने उनकी मूल सेवापुस्तिका और निजी पत्रावली मंगवाई थी। 

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X