शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
वाराणसी:गंगा पुल से युवक ने नदी में लगाई छलांग, देर शाम तक नहीं मिला सुराग; पत्नी-बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल – Varanasi Man Jumped River Ganga Bridge No Trace Found Late Evening Wife And Children Inconsolable
वाराणसी

वाराणसी:गंगा पुल से युवक ने नदी में लगाई छलांग, देर शाम तक नहीं मिला सुराग; पत्नी-बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल – Varanasi Man Jumped River Ganga Bridge No Trace Found Late Evening Wife And Children Inconsolable

November 10, 2026


Varanasi man jumped river Ganga bridge no trace found late evening wife and children inconsolable

सुशील कुमार चौबे उर्फ टिप्पू की फाइल फोटो।
– फोटो : संवाद

विस्तार

चौबेपुर क्षेत्र के सरसौल-बलुआ गंगा पुल से सोमवार दोपहर एक युवक ने गंगा नदी में छलांग लगा दी। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एनडीआरएफ और स्थानीय गोताखोरों की मदद से नदी में तलाश अभियान शुरू कराया। देर शाम तक काफी खोजबीन के बावजूद युवक का कोई सुराग नहीं मिल सका। उधर, घटना की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।

चौबेपुर क्षेत्र के सरसौल-बलुआ गंगा पुल पर सोमवार दोपहर करीब एक बजे चंदौली जिले के बलुआ थाना क्षेत्र के पट्टी गांव निवासी सुशील कुमार चौबे उर्फ टिप्पू (42) पहुंचे थे। बताया गया कि उन्होंने पुल से गंगा नदी में छलांग लगा दी। आसपास मौजूद लोगों को इसकी जानकारी हुई तो पुलिस को सूचना दी गई। कुछ ही देर में पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई और नदी में तलाश शुरू कराई।

सुशील कुमार चौबे चंदौली जिले के बलुआ थाना क्षेत्र की मारूफपुर पुलिस चौकी अंतर्गत पट्टी गांव के निवासी हैं। वह स्वर्गीय राम अवतार चौबे के इकलौते पुत्र हैं। परिवार में उनकी मां गिरिजा देवी, पत्नी रिंकी चौबे, बेटा शिवम और बेटी पिक्कू हैं। उनकी दो बहनों की शादी हो चुकी है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X