शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Firozabad News:दहेज की खातिर महिला को बच्ची समेत घर से निकाला – Woman And Her Baby Girl Driven Out Of The House Over Dowry
फ़िरोज़ाबाद

Firozabad News:दहेज की खातिर महिला को बच्ची समेत घर से निकाला – Woman And Her Baby Girl Driven Out Of The House Over Dowry

November 10, 2026


फिरोजाबाद। थाना मटसैना क्षेत्र के ग्राम इटौरा निवासी एक महिला ने अपने पति और ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज प्रताड़ना, मारपीट, क्रूरता और अवैध संबंधों के गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मटसैना थाने में पीड़िता बबली ने दर्ज कराई प्राथमिकी में आरोप लगाया है कि उसकी 2 अप्रैल 2023 को संदीप निवासी करण विहार, थाना सेक्टर 32/33, करनाल, हरियाणा के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद से ही पति संदीप, ससुर ललित कुमार, सास सुनीता और ननद भारती कम दहेज लाने का ताना देने लगे और बाइक व नकदी की मांग कर प्रताड़ित करने लगे। भूख रखकर, प्रताड़ित कर लात-घूंसों और बेल्टों से पीटा जाता था।

पति के मोबाइल में एक अन्य महिला के साथ अश्लील फोटो, वीडियो और चैट देखी थी तथा उसे कई बार बातचीत करते हुए भी पकड़ा था। इसका विरोध करने पर पति द्वारा उसे बेरहमी से पीटा गया। आरोप है कि 7 माह की गर्भावस्था के दौरान भी उसके साथ मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया गया था। पीड़िता ने मायके में रहते हुए 17 मार्च 2025 को फिरोजाबाद के निजी अस्पताल में एक पुत्री (राधिका) को जन्म दिया, जिसका पूरा खर्च मायके वालों ने उठाया।

बाद में पंचायत के माध्यम से उसे ससुराल भेजा गया लेकिन उत्पीड़न का दौर फिर शुरू हो गया। अवैध संबंधों से जुड़े इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य नष्ट करने की नीयत से उसका मोबाइल फोन छीनकर तोड़ दिया गया और जेवरात व अन्य सामान ससुरालियों ने अपने कब्जे में रख लिया।

13 जून 2026 को पति और ससुर ने फिर मारपीट की और दुधमुंही बच्ची के साथ करनाल स्थित उसके पिता के किराए के मकान के बाहर छोड़कर फरार हो गए। पति के एक दोस्त द्वारा भी उसे जान से मारने की धमकी दी गई है। सीओ सदर तेजस त्रिपाठी ने बताया कि महिला थाने और ऑनलाइन शिकायत के बाद अब एसएसपी के समक्ष पेश होकर न्याय और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गुहार लगाई। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X