शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
मेरठ:झगड़े में बीच-बचाव करने पहुंची पुलिस पर तलवार से हमला, हेड कांस्टेबल का हाथ कटा – Police Head Constable Injured In Sword Attack During Family Dispute In Meerut
सहारनपुर

मेरठ:झगड़े में बीच-बचाव करने पहुंची पुलिस पर तलवार से हमला, हेड कांस्टेबल का हाथ कटा – Police Head Constable Injured In Sword Attack During Family Dispute In Meerut

November 10, 2026


Police Head Constable Injured in Sword Attack During Family Dispute in Meerut

पुलिस

विस्तार

 मेरठ के पल्लवपुरम थाना क्षेत्र की व्यास वाटिका में रविवार दोपहर घरेलू विवाद की सूचना पर पहुंची पीआरवी पुलिस टीम पर एक युवक ने तलवार से हमला कर दिया। हमले में हेड कांस्टेबल हरेंद्र का हाथ कट गया। साथी पुलिसकर्मियों ने उन्हें लहूलुहान हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वारदात के बाद आरोपी अपने घर में छिप गया। पुलिस ने देर रात घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

दो भाइयों के विवाद की सूचना पर पहुंची थी पुलिस

सीओ दौराला शिव ठाकुर के अनुसार, व्यास वाटिका निवासी राकेश ने पुलिस हेल्पलाइन पर सूचना दी थी कि उसका भाई अमरजीत उसके साथ मारपीट कर रहा है। घरेलू विवाद की शिकायत मिलने पर पीआरवी पर तैनात पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। पुलिसकर्मियों ने अमरजीत को पूछताछ के लिए बुलाया तो उसने अचानक तलवार निकाल ली और हेड कांस्टेबल हरेंद्र पर हमला कर दिया।

यह भी पढ़ें: Meerut: भाई दूज पर नमो भारत की बढ़ेगी रफ्तार, दिल्ली-मेरठ कॉरिडोर पर चलेंगे 32 अतिरिक्त फेरे

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X