Pauri News:नॉर्थ जोन टेनिस चैंपियनशिप के लिए मुरथल पहुंची विवि की टीम – University Team Arrives In Murthal For North Zone Tennis Championship
श्रीनगर। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय की लॉन टेनिस टीम नॉर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी चैंपियनशिप में प्रतिभाग करने के लिए मुरथल पहुंच गई है। मंगलवार को टीम ने दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (डीसीआरयूएसटी), मुरथल में रिपोर्टिंग की। प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय की पुरुष एवं महिला टीमें प्रतिभाग करेंगी।
नॉर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी टेनिस चैंपियनशिप 11 से 15 नवंबर तक डीसीआरयूएसटी, मुरथल में हो रही है। इसमें देशभर के विभिन्न विश्वविद्यालयों की टीमें हिस्सा लेंगी। प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करते हुए शीर्ष चार स्थान हासिल करने वाली टीमें ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी नेशनल चैंपियनशिप के लिए क्वालिफाई करेंगी। टीम के साथ विवि के लॉन टेनिस टीम मैनेजर डॉ. एलके कंडारी और कोच रेखा भी मौजूद हैं। संवाद
