शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
ऊधम सिंह नगर

Udham Singh Nagar News:अर्धवार्षिक परीक्षाफल से होगा बोर्ड परीक्षार्थियों की तैयारी का आकलन – The Preparation Of Board Examinees Will Be Assessed Based On Their Half-yearly Examination Results

November 10, 2026


रुद्रपुर। दिवाली के अवकाश के बाद अर्धवार्षिक परीक्षाओं का परिणाम घोषित किया जाएगा। इस परीक्षाफल से विद्यार्थियों की शैक्षणिक दक्षता और विषयों पर उनकी पकड़ का आकलन होगा। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड के परीक्षार्थियों की तैयारियाें को परखने में भी मदद मिलेगी।

बोर्ड परीक्षाओं को देखते हुए 10वीं और 12वीं परीक्षा परिणाम के आधार पर विद्यार्थियों की कमजोरियों को चिह्नित कर विद्यार्थियों को उसी आधार पर तैयारी कराई जाएगी। जिले में 27 अक्तूबर से पांच नवंबर तक कक्षा छह से 12वीं तक की अर्धवार्षिक परीक्षाएं कराई गई थीं। इनमें दो लाख से अधिक विद्यार्थी शामिल हुए थे। शिक्षा विभाग का कहना है कि अर्धवार्षिक परीक्षा सिर्फ विद्यार्थियों को अंक देने तक सीमित नहीं है बल्कि इससे यह भी पता चलेगा कि किस विषय और पाठ्यक्रम में विद्यार्थी कमजोर हैं। परिणाम आने के बाद कमजोर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों पर विशेष ध्यान देने की जरूरत होगी। संबंधित विषयों के शिक्षक उनकी कठिनाइयों को समझकर अतिरिक्त अभ्यास और पढ़ाई के माध्यम से कमियों को दूर कराने का प्रयास करेंगे। विभाग का फोकस परीक्षा परिणाम को विद्यार्थियों की आगे की तैयारी का आधार बनाने पर रहेगा।

कोट

अर्धवार्षिक परीक्षा परिणाम से विद्यार्थियों की विषयवार दक्षता का आकलन होगा। बोर्ड परीक्षा देने वाले कमजोर विद्यार्थियों की पहचान कर उनकी तैयारी बेहतर बनाने पर विशेष जोर रहेगा। -हरेंद्र कुमार मिश्रा, बेसिक शिक्षा अधिकारी

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X