शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
दिवाली :घर-घर विराजे भगवान गिरिराज, पूजा कर मांगी सुख-समृद्धि – Lord Giriraj Is Enshrined In Every Home; Devotees Offer Prayers And Seek Happiness And Prosperity
हरदोई

दिवाली :घर-घर विराजे भगवान गिरिराज, पूजा कर मांगी सुख-समृद्धि – Lord Giriraj Is Enshrined In Every Home; Devotees Offer Prayers And Seek Happiness And Prosperity

November 10, 2026


Lord Giriraj is enshrined in every home; devotees offer prayers and seek happiness and prosperity.

फोटो-08़- भगवान अन्नकूट का पूजन करती महिला। संवाद

हरदोई। दिवाली पर मंगलवार को घरों में भगवान गिरिराज का पूजन-अर्चन किया गया। महिलाओं ने गाय के गोबर से प्रतीकात्मक आकृति बनाकर पूजा की और भोग प्रसाद अर्पित किया।

भगवान श्रीकृष्ण के गोवर्धन पर्वत को सबसे छोटी अंगुली पर उठाकर ब्रजवासियों, गायों और प्रकृति की रक्षा के पर्व गोवर्धन पूजा पर घरों में सुबह से ही तैयारियां शुरू हो गईं। महिलाओं ने चौक पर गाय के गोबर से प्रतीकात्मक आकृति बनाई। प्रतीकात्मक गोवर्धन पवर्त की फूल, रोली, अक्षत, हल्दी, धूप, दीपक और नवैध अर्पित कर पूजन-अर्चन किया। भगवान श्रीकृष्ण के पूजन के साथ अन्नकूट का भोग लगाया। गायों का भी श्रद्धालुओं ने पूजन किया। गायों को हरा चारा, गुड़ और अन्य खाद्य सामग्री खिलाई। गोवर्धन पर्व को प्रकृति, गोवंश और अन्न की रक्षा और महत्व के लिए मनाया जाता है। महिलाओं ने पूजन-अर्चन कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।

फोटो-08़- भगवान अन्नकूट का पूजन करती महिला। संवाद

फोटो-08़- भगवान अन्नकूट का पूजन करती महिला। संवाद

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X