शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
सोनभद्र

Sonebhadra News:घर की दूसरी मंजिल पर फंदे से लटका मिला व्यवसायी का बेटा – Businessmans Son Found Hanging On The Second Floor Of The House

November 10, 2026


Businessmans son found hanging on the second floor of the house

शक्तिनगर। थाना क्षेत्र की बीना पुलिस चौकी के अंतर्गत मिसरा पंचायत के भैरवा गांव में सोमवार शाम ट्रांसपोर्ट व्यवसायी के पुत्र का शव घर की दूसरी मंजिल पर स्थित कमरे में सीलिंग फैन से लटका मिला। घटना की जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाकर कब्जे में ले लिया। सोमवार रात शव अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। मंगलवार सुबह पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। गांव निवासी केसी शर्मा ट्रांसपोर्ट व्यवसाय से जुड़े हैं। उनके छोटे पुत्र सूर्य प्रताप शर्मा (27) भी कारोबार में हाथ बंटाते थे। बताया गया कि सोमवार दोपहर बाद सूर्य प्रताप बाहर से घर लौटे और दूसरी मंजिल पर स्थित अपने कमरे में चले गए। शाम करीब सात बजे तक वह कमरे से बाहर नहीं निकले। इसके बाद घर का नौकर उन्हें खाना खाने के लिए बुलाने पहुंचा। आवाज देने पर कोई जवाब नहीं मिला। दरवाजा खुला होने पर वह कमरे में गया तो सूर्य प्रताप चादर के सहारे सीलिंग फैन से लटके मिले। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर कब्जे में ले लिया। शक्तिनगर थाना प्रभारी सत्येंद्र कुमार राय ने बताया कि बीना चौकी प्रभारी मामले की जांच कर रहे हैं। शुरुआती जांच में घटना की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। साथ ही परिवार के सदस्यों से भी जानकारी जुटाई जाएगी।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X