शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
धरती का स्वर्ग:विख्यात गायक कुमार सानू पहुंचे कश्मीर, कहा- यहां हालात सामान्य; देशवासी जरूर आएं – Heaven On Earth: Renowned Singer Kumar Sanu Arrives In Kashmir
श्रीनगर

धरती का स्वर्ग:विख्यात गायक कुमार सानू पहुंचे कश्मीर, कहा- यहां हालात सामान्य; देशवासी जरूर आएं – Heaven On Earth: Renowned Singer Kumar Sanu Arrives In Kashmir

November 10, 2026


Heaven on Earth: Renowned singer Kumar Sanu arrives in Kashmir

कुमार सानू
– फोटो : इंस्टाग्राम@kumarsanuofficial

विस्तार

बॉलीवुड के मशहूर पार्श्व गायक और ‘किंग ऑफ मेलोडी’ के नाम से लोकप्रिय कुमार सानू इन दिनों कश्मीर यात्रा पर हैं। मंगलवार को उन्होंने श्रीनगर स्थित प्रसिद्ध डल झील में शिकारा की सवारी का आनंद लिया और घाटी की प्राकृतिक सुंदरता व शांत वातावरण की जमकर सराहना की। इस दौरान उन्होंने कश्मीर को ‘धरती का स्वर्ग’ करार दिया।

कुमार सानू ने शहर के केंद्र में स्थित ऐतिहासिक लाल चौक के घंटाघर का भी दौरा किया। यहां उन्होंने कहा कि कश्मीर में स्थिति पूरी तरह से सामान्य और बेहतर है। उन्होंने देशभर के लोगों से अपील करते हुए कहा कि वे बेझिझक कश्मीर आएं और यहां की अद्भुत प्राकृतिक खूबसूरती तथा गर्मजोशी भरी मेहमाननवाज़ी का अनुभव करें। स्थानीय लोगों से मिले स्नेह और आदर के प्रति भी उन्होंने आभार व्यक्त किया।

श्रीनगर में समय बिताने के बाद कुमार सानू का उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले का दौरा करने का कार्यक्रम है। उनका यह दौरा 11 नवंबर को कुपवाड़ा में आयोजित होने वाले पहले ‘कश्मीर गॉट टैलेंट’ के ग्रैंड फिनाले से जुड़ा हुआ है, जिसमें वह विशेष रूप से शिरकत कर रहे हैं।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X