शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
उत्तराखंड:नवंबर में बिगड़ा सर्दी का मिजाज, दस साल बाद पारा 31 पार, दिन के साथ रात के तापमान में भी बढ़ोतरी – Uttarakhand Winter Takes An Unusual Turn In November Temperature Crosses 31 Degree After Ten Years
देहरादून

उत्तराखंड:नवंबर में बिगड़ा सर्दी का मिजाज, दस साल बाद पारा 31 पार, दिन के साथ रात के तापमान में भी बढ़ोतरी – Uttarakhand Winter Takes An Unusual Turn In November Temperature Crosses 31 Degree After Ten Years

November 10, 2026


Uttarakhand Winter takes an unusual turn in November temperature crosses 31 degree after ten years

मौसम
फाइल फोटो

विस्तार

नवंबर में आमतौर पर सर्दी का अहसास बढ़ने लगता है। सुबह और शाम ठंड महसूस होने के साथ ही दिन के तापमान में भी गिरावट आने लगती है लेकिन इस बार मौसम का मिजाज कुछ अलग नजर आ रहा है। नवंबर के दूसरे सप्ताह में भी दून में सर्दी का अहसास नहीं है। दिन में तेज धूप के चलते तापमान सामान्य से काफी ऊपर पहुंच गया है।

मंगलवार को दून का अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से पांच डिग्री अधिक रहा। खास बात यह है कि करीब दस साल बाद नवंबर में अधिकतम तापमान एक बार फिर इस स्तर पर पहुंचा है। इससे पहले दो नवंबर 2016 को भी दून का अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मौसम के इस बदले मिजाज का असर केवल दिन के तापमान तक सीमित नहीं है, बल्कि रात के न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी देखने को मिल रही है।

आमतौर पर नवंबर की शुरुआत से ही रातें ठंडी होने लगती हैं और न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जाती है। इस बार रात के तापमान में अपेक्षित गिरावट नहीं होने से सुबह-शाम भी ठंड का असर कम महसूस हो रहा है। दिन और रात दोनों के तापमान में इस तरह का बदलाव मौसम के सामान्य चक्र से अलग स्थिति की ओर इशारा कर रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार 11 नवंबर को भी प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहेगा।

हालांकि ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश व बर्फबारी का अनुमान है। लेकिन उसका मैदानी इलाकों के तापमान में कोई खास असर पड़ने वाला नहीं दिख रहा है।

UK Top News: लगातार हत्याओं से दहला दून, गंगोत्री मंदिर के कपाट बंद, योगनगरी में सीएम की बड़ी घोषणाएं

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X