अनंत सिंह दामाद को गिफ्ट कर रहे Land Rover Defender और बेटे को BMW, क्या है इनकी ऑन रोड कीमत
Last Updated:
बिहार के बाहुबली विधायक अनंत सिंह एक बार फिर अपनी शाही तैयारियों को लेकर चर्चा में हैं. बेटी शिवांगी सिंह की शादी में वह होने वाले दामाद को करोड़ों रुपये की Land Rover Defender गिफ्ट करने जा रहे हैं, जबकि छोटे बेटे को BMW 5 Series मिलेगी. दोनों लग्जरी कारों की कीमत जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे. जानिए पटना में इनकी ऑन रोड कीमत कितनी है और इनमें कौन-कौन से खास फीचर्स मिलते हैं.
Anant Singh अपने होने वाले दामाद को Defender और बेटे को BMW गिफ्ट कर रहे हैं.
बिहार के चर्चित बाहुबली नेता और मोकामा से विधायक अनंत कुमार सिंह एक बार फिर अपने शाही अंदाज को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं. अनंत सिंह पटना जिले के बाढ़ अनुमंडल स्थित लदमा गांव से आते हैं. वे मोकामा विधानसभा क्षेत्र से कई बार विधायक रह चुके हैं और मौजूदा सयम में भी अनंत सिंह यहीं से विधायक हैं. लदमा गांव में उनकी छोटी बेटी शिवांगी सिंह की शादी 25 नवंबर 2026 को होनी है, जिसकी तैयारियां बेहद भव्य स्तर पर चल रही हैं. शिवांगी का विवाह अमेरिका में कार्यरत ऋषिकेश कुमार से हो रहा है.
इस शादी में अनंत सिंह अपने होने वाले दामाद को करीब 2.5 से 3.5 करोड़ रुपये के बीच आने वाली लग्जरी कार Land Rover Defender उपहार में दे रहे हैं. इसके साथ ही, परिवार में छोटे बेटे अभिनव सिंह के उपनयन (जनेऊ) संस्कार के उपलक्ष्य में उन्हें भी चमचमाती BMW कार गिफ्ट की जा रही है. शादी के लिए 10 बीघा में विशाल पंडाल, 4 लाख मेहमानों के भोजन और थार इनाम वाली घुड़दौड़ जैसी भव्य व्यवस्थाएं भी की गई हैं. आइए जानते हैं कि इन दोनों गाड़ियों की पटना में ऑन रोड कीमत कितनी है और इन्हें किन फीचर्स-खासियत के साथ पेश किया जाता हैय
Land Rover Defender
लैंड रोवर डिफेंडर के टॉप और पावरफुल वेरिएंट्स की एक्स-शोरूम कीमत भारतीय बाजार में लगभग ₹1.40 करोड़ से शुरू होकर ₹2.60 करोड़ तक जाती है. पटना, बिहार में रजिस्ट्रेशन कराने पर इस पर करीब 12 से 13 प्रतिशत की दर से RTO (रोड टैक्स) लगेगा, जो लगभग ₹18 लाख से लेकर ₹34 लाख के बीच बैठता है. इसके अलावा व्यापक कॉम्प्रिहेंसिव इंश्योरेंस के लिए लगभग ₹6.50 लाख से ₹13 लाख तक का खर्च आता है.
इसमें 1 प्रतिशत TCS, फास्टैग और अन्य अनिवार्य रजिस्ट्रेशन चार्ज के रूप में ₹1.50 लाख से ₹3 लाख तक अतिरिक्त जुड़ सकते हैं. इस प्रकार सभी टैक्स और शुल्कों को मिलाकर डिफेंडर की पटना में ऑन-रोड कीमत ₹1.70 करोड़ से ₹3.15 करोड़ के आसपास बैठती है, जो अतिरिक्त कस्टमाइजेशन और एक्सेसरीज के साथ ₹3.50 करोड़ तक पहुंच जाती है. हमें इस बात की पुष्ट जानकारी नहीं है कि अनंत सिंह अपने होने वाले दामाद को डिफेंडर का कौन का वेरिएंट और किस कस्टमाइजेशन के साथ गिफ्ट कर रहे हैं.
- डिजाइन: मस्कुलर और बॉक्सी प्रोफाइल, सिग्नेचर अल्पाइन रूफ विंडो, टेलगेट पर माउंटेड स्पेयर व्हील और मैट्रिक्स एलईडी हेडलैंप.
- इंटीरियर: एक्सपोज़्ड स्ट्रक्चरल एलीमेंट्स, प्रीमियम विंडसर लेदर अपहोल्स्ट्री, 5/7/8 सीटर लेआउट ऑप्शन और पैनोरमिक सनरूफ.
- फीचर्स: 11.4 इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम, मेरिडियन 3D सराउंड साउंड सिस्टम, 360 डिग्री 3D सराउंड कैमरा और वायरलेस कनेक्टिविटी.
- सेफ्टी: यूरो NCAP में 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, 6 से अधिक एयरबैग्स, ADAS और इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल.
- इंजन: 2.0L पेट्रोल, 3.0L इनलाइन-6 टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल/डीजल और 5.0L सुपरचार्ज्ड V8 इंजन ऑप्शंस
- ट्रांसमिशन/माइलेज: ये 8-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ लगभग 8 से 12 किमी/लीटर माइलेज दे सकती है.
BMW 5 Series
बीएमडब्ल्यू 5 सीरीज (LWB/ 530Li) की एक्स-शोरूम कीमत लगभग ₹74.50 लाख से शुरू होती है. पटना (बिहार) में इस लग्जरी सेडान के रजिस्ट्रेशन के लिए RTO शुल्क के रूप में लगभग ₹9.70 लाख चुकाने पड़ेंगे. वहीं कार के एक साल के कॉम्प्रिहेंसिव इंश्योरेंस और तीन साल के थर्ड-पार्टी इंश्योरेंस कवर का खर्च करीब ₹3.20 लाख आता है.
इसके साथ ही अनिवार्य 1 प्रतिशत TCS और पंजीकरण से जुड़े अन्य शुल्कों के मद में लगभग ₹80,000 जुड़ते हैं. इन सभी कंपोनेंट को शामिल करने के बाद BMW 5 Series की पटना में फाइनल ऑन-रोड कीमत लगभग ₹88 लाख से ₹90 लाख के बीच बैठती है.
- डिजाइन: स्लीक और एयरोडायनामिक सेडान बॉडी, किडनी ग्रिल, एडैप्टिव एलईडी हेडलैंप्स और स्पोर्टी अलॉय व्हील्स.
- इंटीरियर: लॉन्ग-व्हीलबेस के कारण शानदार रियर लेग-स्पेस, वेगन लेदर सीट्स, 4-जोन ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल और एंबियंट लाइटिंग.
- फीचर्स: बीएमडब्ल्यू कर्व्ड डिस्प्ले (12.3-इंच डिजिटल क्लस्टर + 14.9-इंच टचस्क्रीन), हार्मन कार्डन प्रीमियम ऑडियो सिस्टम और वायरलेस चार्जिंग.
- सेफ्टी: 6 एयरबैग्स, एक्टिव क्रूज कंट्रोल, ऑटोमैटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग, पार्किंग असिस्ट प्लस और 360-डिग्री कैमरा व्यू.
- इंजन: 2.0-लीटर ट्विनपावर टर्बो 4-सिलेंडर पेट्रोल इंजन (48V माइल्ड-हाइब्रिड तकनीक के साथ).
- ट्रांसमिशन/माइलेज: 8-स्पीड स्टेपट्रॉनिक ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ ये लगभग 13 से 15 किमी/लीटर का माइलेज देने में सक्षम है.

राम मोहन मिश्र डिजिटल मीडिया के ऑटोमोटिव जगत में सक्रिय पत्रकार हैं और 2021 से लगातार ऑटो जर्नलिज्म के क्षेत्र में काम कर रहे हैं. वर्तमान में वे न्यूज़18 हिंदी में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर ऑटो डेस्क संभाल रहे…
और पढ़ें
