‘राज बदलने दो, दत्ता की हालत बिगाड़ दूंगा…’:वायरल वीडियो के बाद कांग्रेस नेता गुंजल पर केस, जानें मामला – Video Of Congress Leader Prahlad Gunjal Threatening Lok Sabha Speaker’s Osd Goes Viral

कोटा में प्रहलाद गुंजल पर पुलिस का शिकंजा
October 28, 2026

कोटा में प्रहलाद गुंजल पर पुलिस का शिकंजा
कांग्रेस नेता और कोटा उत्तर से विधायक रहे प्रहलाद गुंजल एक बार फिर अपने बयानों को लेकर विवादों में घिर गए हैं। गुंजल के खिलाफ शहर के रानपुर थाने में गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। वीडियो के आधार पर दर्ज इस मुकदमे में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के ओएसडी राजीव दत्ता का नाम शामिल है। आरोप है कि गुंजल ने राजीव दत्ता को धमकी दी थी।
यह मुकदमा कांस्टेबल पुष्पेंद्र चौधरी ने दर्ज करवाया है। पुलिस के अनुसार, संबंधित वीडियो 21 अक्टूबर को कोलाना गांव का बताया जा रहा है। हालांकि, प्रहलाद गुंजल का कहना है कि उन्होंने राजीव दत्ता के खिलाफ जो बयान दिया है, वह किसी सभा में नहीं दिया था।
पुलिस की रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि प्रहलाद गुंजल ने मंदिर में बिना अनुमति सभा की और निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का उल्लंघन किया। आरोप है कि उन्होंने लोगों को उकसाया और धमकियां भी दीं। पुलिस ने वीडियो को साक्ष्य के तौर पर रिकॉर्ड किया है। पुलिस ने लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 126 के तहत मामला दर्ज किया है। इसके साथ ही भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), 2023 की धाराएं भी जोड़ी गई हैं।
पढ़ेॆ: अरावली पहाड़ियों में आग ने लिया विकराल रूप, सूखी झाड़ियों से उठीं लपटों ने कई किलोमीटर तक मचाई तबाही
वायरल वीडियो में क्या बोलते नजर आ रहे हैं प्रहलाद गुंजल?
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में कांग्रेस नेता प्रहलाद गुंजल लोगों के बीच बैठे नजर आ रहे हैं। यह वीडियो रात के अंधेरे में बनाया गया है। वीडियो में गुंजल राजीव दत्ता को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए धमकी देते सुनाई दे रहे हैं।
वीडियो में गुंजल कहते नजर आ रहे हैं, “दो कौड़ी के थानेदार का गुरु पूर्णिमा के रोज पैरों में धोकर तिलक लगाकर पूजा करते हुए फोटो छपा है….. क्या है राजीव दत्ता? कितनी गुंडागर्दी करता है…. सबको पता है।” इसके बाद गुंजल कहते हैं, “राज बदलने दो….सबके सामने कह रहा हूं दत्ता की वो हालत बिगाड़ दूंगा कि वह घर बैठे बैठे यह सोचेगा कि आत्महत्या करूं या गोली लेकर किसी को मारूं….इतना पाप कर लिया इन लोगों ने कितने लोगों को तो उजाड़ दिया है।”
November 13, 2026
सीएचसी परिसर में नर्स के बेटे ने की आत्महत्या विस्तार शहर के जेके लोन अस्पताल में कार्यरत ईसीजी टेक्नीशियन सतीश कुमार ने अपने घर पर फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। यह घटना दोपहर करीब 12:30 बजे के आसपास घटी। सतीश द्वारा यह कदम उठाए जाने के बाद परिजन उनका शव लेकर सीधे जेके […]
November 12, 2026
अब तक 11 प्रसूताओं की मौत विस्तार सिजेरियन डिलीवरी के बाद प्रसूताओं की मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। कोटा में एक बार फिर एक प्रसूता की मौत ने सरकारी अस्पतालों की चिकित्सा व्यवस्था और अस्पताल प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। लगातार सामने आ रहे इन […]
November 12, 2026
सिजेरियन के बाद प्रसूता की मौत विस्तार कोटा संभाग के सरकारी अस्पतालों में सिजेरियन डिलीवरी के बाद महिलाओं की बिगड़ती तबीयत के मामले लगातार चिंता बढ़ा रहे हैं। एक के बाद एक सामने आ रहे मामलों ने गर्भवती महिलाओं और उनके परिजनों में भय का माहौल पैदा कर दिया है। ताजा मामला एक बार फिर […]
