शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Mainpuri News:बीमार महिला ने उपचार के दौरान तोड़ा दम – The Ailing Woman Passed Away While Undergoing Treatment.the Ailing Woman Passed Away While Undergoing Treatment
मैनपुरी

Mainpuri News:बीमार महिला ने उपचार के दौरान तोड़ा दम – The Ailing Woman Passed Away While Undergoing Treatment.the Ailing Woman Passed Away While Undergoing Treatment

November 11, 2026


The ailing woman passed away while undergoing treatment.The ailing woman passed away while undergoing treatment.

फोटो 23 प्रियंका का फाइल फोटो

कुरावली। थाना क्षेत्र के गांव अशोकपुर हार खटकानी निवासी एक महिला का उपचार आगरा के एक निजी अस्पताल में चल रहा था। सोमवार को महिला की मौत के बाद मायके पक्ष ने ससुरालीजन पर हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।

गांव अशोकपुर हार खटकानी निवासी देवेंद्र शाक्य की पत्नी प्रियंका उर्फ प्रिया ने करीब आठ माह पहले एक बेटे को जन्म दिया था। बच्चे को जन्म देने के कुछ दिन बाद ही प्रियंका की तबीयत बिगड़ने लगी। कई चिकित्सक को दिखाने के बाद भी फायदा नहीं हुआ तो परिजन ने आगरा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के दौरान सोमवार रात प्रियंका ने दम तोड़ दिया। मंगलवार की सुबह परिजन शव लेकर गांव आए तो मायके पक्ष के लोग भी आ चुके थे। ससुरालीजन पर इलाज में लापरवाही व हत्या का आरोप लगाने लगे। पुलिस को सूचना दी। मृतका के भाई गांव अहिंकारीपुर थाना किशनी निवासी सचिन ने पोस्टमार्टम कराने की मांग की। पुलिस ने शव मोर्चरी भेजा। सीओ कुरावली सच्चिदानंद सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का सही कारण पता लग सकेगा, जिसके बाद आगे की कार्रवाई करेगी।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X