शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
महाराजगंज

Maharajganj News:जनवरी से बिना ट्रैकिंग डिवाइस वाले वाहनों पर जुर्माना – Fines Will Be Collected From Vehicle Owners Who Violate The Rules

November 11, 2026


महराजगंज। सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था के तहत रोडवेज व निजी बसों, टैक्सी, ऑटो और स्कूल वाहनों में व्हीकल लोकेशन ट्रैकिंग डिवाइस (वीएलटीडी) लगवाना अनिवार्य है। परिवहन आयुक्त के निर्देश के बाद अब विभाग ने जनवरी से सख्ती करने की तैयारी की है। नियम का उल्लंघन करने वाले वाहन स्वामियों से जुर्माना वसूला जाएगा।

ट्रैकिंग डिवाइस लगने से आपात स्थिति, दुर्घटना या छेड़खानी की घटना के दौरान वाहन की लोकेशन तत्काल पता चल सकेगी। इससे पुलिस और नियंत्रण कक्ष को मदद मिलेगी और यात्रियों को समय पर सुरक्षा सहायता उपलब्ध कराई जा सकेगी। इसके लिए महराजगंज एआरटीओ कार्यालय की ओर से भी दो माह पहले वाहन स्वामियों को निर्देश जारी किए गए थे।

हालांकि, निर्देशों के बावजूद अधिकांश वाहन स्वामियों ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। रोडवेज बसों में पहले से लगी कई डिवाइस खराब हैं, जबकि निजी वाहनों में भी इन्हें नहीं लगवाया गया है। कुछ वाहन स्वामी इसे अतिरिक्त खर्च मानकर टाल रहे हैं। जिले में चार लाख से अधिक वाहन पंजीकृत हैं। इनमें सार्वजनिक परिवहन के वाहन भी शामिल हैं।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X