घंटों नहीं, महज 5 मिनट में धुलेगी आपकी कार, बटन दबाते ही निकलता है फोम-वैक्स, रक्सौल में खुला ऑटोमैटिक वॉशिंग सेंटर
Last Updated:
Purvi Champaran Raxaul Advanced Car Washing Center Opened: पूर्वी चंपारण के रक्सौल में जिले का पहला अत्याधुनिक कार वाशिंग सेंटर खुला है. यहां मात्र 5 से 6 मिनट और 240 रुपये में शानदार तरीके से आपकी कार धुल जाती है. समय और पैसा दोनों की बचत होती है.
पूर्वी चंपारण/आदित्य गौरव: पूरे देश के साथ-साथ बिहार में भी ऐसे बहुत से लोग हैं, जो कार के शौकीन होते हैं. कार एक ऐसा आइटम है, जिसके रख-रखाव पर भी विशेष ध्यान देना होता है. कार को समय-समय पर अच्छे से धुलवाना भी बेहद जरूरी होता है. बहुत से लोग अपनी कार खुद ही धो लेते हैं, तो वहीं कुछ लोग अपनी कार को कार वाशिंग सेंटर में धुलवाते हैं. आजकल के समय में जगह-जगह अत्याधुनिक कार वाशिंग सेंटर भी देखने को मिल रहे हैं. ऐसा ही एक अत्याधुनिक कार वाशिंग सेंटर पूर्वी चंपारण के रक्सौल में भी देखने को मिल रहा है.
पूरे जिले में एक ही है ऐसा सेंटर
यह अत्याधुनिक कार वाशिंग सेंटर रक्सौल के आईसीपी रोड में चेक पोस्ट के पास मौजूद है. बता दें कि ऐसा अत्याधुनिक कार वाशिंग सेंटर पूरे जिले में एक ही है. इसे लाने वाले सतन साह बताते हैं कि कुछ साल पहले उन्होंने फेसबुक पर पहली बार अत्याधुनिक कार वाशिंग सेंटर को देखा था, फिर वहीं से उनके मन में अपने जिले में भी अत्याधुनिक कार वाशिंग सेंटर खोलने का विचार आया.
काफी मॉर्डन है यह कार वॉशिंग सेंटर
यह अत्याधुनिक कार वाशिंग सेंटर बेहद खास है, क्योंकि इसमें कार की सफाई के लिए चारों तरफ से पानी के तेज फुहारे छोड़े जाते हैं. खास बात यह है कि यहां बटन दबाते ही फोम बाहर आने लगता है. फोम के साथ-साथ इस मशीन से बटन दबाने पर वैक्स भी बाहर आता है. वैक्स में सुगंध भी होती है, जिस कारण कार सुगंधित भी हो जाती है और वैक्स की वजह से कार की चमक भी बढ़ जाती है.
सतन शाह बताते हैं कि उनके शहर में कार वाशिंग की कीमत 300 से 350 रुपए तक वसूल की जाती है और हाथ या पाइप की सहायता से कार धोने पर लगभग आधा घंटा या 45 मिनट का समय लग जाता है. लेकिन अत्याधुनिक कार वाशिंग सेंटर में महज 5 से 6 मिनट में ही कार को धोया जा सकता है. उन्होंने कार धोने की कीमत भी काफी कम रखी है और वे महज 240 रुपए में ही कार धो रहे हैं.

Raina Shukla is an experienced journalist and content professional with nearly two decades of experience in print and digital media. She holds a Master’s degree in Mass Communication and Journalism from Bundelk…
और पढ़ें
