नीचे नदी, ऊपर सुरंग, बीच में नहर, बगल में सड़क, अजूबा पुल है इंजीनियरिंग का बेजोड़ नमूना
Last Updated:
Anokha Bridge : नीचे नदी और बीच में सुरंग, ऊपर नहर और बगल से सड़क, क्या आपने कभी ऐसा अनोखा पुल देखा है. यूपी-पंजाब और हरियाणा के साथ-साथ राजस्थान में कई अनोखे पुल बने हैं. ऐस ही एक अनोखा पुल मध्य प्रदेश में है. इस पुल को इंजीनियरिंग का बेजोड़ नमूना माना जाता है. इस पुल में नहर के ऊपर लोग पैदल चलते हैं. पूरी नहर सुरंग से गुजरती है. नीचे नदी बहती है. इस पुल को देखने के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं. यह अनोखा पुल कहां पर बना हुआ है, आइये जानते हैं…..
पूरे देश में कई अनोखे महल, घर-गांव मिल जाएंगे. राजस्थान में एक ऐसा अनोखा पुल है जिसके नीचे नदी बहती है, बीच में सुरेंगें से नहर गुजरती है. इतना ही नहीं, पुल के बगल में सड़क बनी हुई है, जिस पर वाहन गुजरते हैं. यह अनोखा पुल मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले मे6 है. दरअसल, कोटा में कोटा डैम से चंबल नहर निकलती है. इस चंबल नहर के रास्ते में नदी पड़ती है. श्योपुर जिले में यह अजूबा पुल कब बना, कैसे बना, इसके नीचे बहने वाली नदी कौन सी है, आइये जानते हैं……..
मध्य प्रदेश के श्योरपुर जिले में एक तहसील बीरपुर है. यह जिला मुख्यालय से लगभग 115 किलोमीटर दूर है. बीरपुर में यह अनोखा पुल बना हुआ है. कूनो नदी के ऊपर से यहां चंबल नहर सुरंग से गुजरती है. सुरंग के बगल में सड़क बनी हुई है. इसी सड़क से वाहन गुजरते हैं. इसे कूनो साइफन के नाम से जाना जाता है. कूनो सायफन का उद्घाटन 1964 में हुआ था. इसकी लंबाई 1.786 किलोमीटर है. डेढ़ किलोमीटर तक नहर जमीन के अंदर गुजरती है. इस साइफन के बगल से रेलवे लाइन भी गुजरती है.
चंबल नहर कोटा बैराज से निकलती है. चंबल सिंचाई परियोजना के तहत कोटा में चंबल नदी पर साल 1960 में कोटा बैराज बांध बनाया गया था. चंबल नहर मध्य प्रदेश के मुरैना-श्योपुर जिलों के बड़े भूभाग को सिंचित करती है. नहर के रास्ते में कूनो नदी पड़ती है. ऐसे में इस नहर को साइफन के जरिये कूनो नदी के ऊपर से गुजारा गया है. कूनो नदी शिवपुरी जिले से निकलती है. इसकी लंबाई 180 किलोमीटर है. नहर के लिए बनाई गई सीमेंट की सुरंग चूना-पत्थर से बनाई गई है.
Add News18 as
Preferred Source on Google
कूनो सायफन की जहां से शुरुआत होती है, वहां पर एक गेस्ट हाउस बना हुआ है जो कि अब खंडहर हो चुका है. यहां पर कूनो सायफन प्रोजेक्ट का ब्यौरा देने वाला एक बोर्ड भी लगा हुआ है जिसके मुताबिक करीब 1.8 किलोमीटर तक नहर जमीन के अंदर से गुजरती है. इस प्रोजेक्ट का उद्घाटन कामराज नाडार ने किया था. 1886 में इसका उद्घाटन हुआ.
कूनो सायफन की जहां से शुरुआत होती है, वहां पर एक गेस्ट हाउस बना हुआ है जो कि अब खंडहर हो चुका है. यहां पर कूनो सायफन प्रोजेक्ट का ब्यौरा देने वाला एक बोर्ड भी लगा हुआ है जिसके मुताबिक करीब 1.8 किलोमीटर तक नहर जमीन के अंदर से गुजरती है. इस प्रोजेक्ट का उद्घाटन कामराज नाडार ने किया था. 1886 में इसका उद्घाटन हुआ. सबसे दिलचस्प बात यह भी है कि सायफन के पास से ही ग्वालियर-श्योपुर रेल लाइन गुजरती है.
चंबल परियोजना की दाईं मुख्य नहर की कुल लंबाई 372 किलोमीटर है. यह नहर लगभग 124 किलोमीटर राजस्थान में और बाकी मध्य प्रदेश में बहती है. बात चंबल नदी की करें तो यह रिवर 1024 किलोमीटर लंबी है. एमपी के महू जिले के जनापाव पहाड़ी से निकलती है.
अब कूनो नदी पर इसी जगह नया पुल भी बन रहा है.
