शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
चारधाम यात्रा:आज शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के द्वार, यमुनोत्री धाम में भी कपाट भी हुए बंद – Char Dham Yatra 2026 Portals Of Kedarnath And Yamunotri Temples To Close For Winter Season Today
उत्तरकाशी

चारधाम यात्रा:आज शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के द्वार, यमुनोत्री धाम में भी कपाट भी हुए बंद – Char Dham Yatra 2026 Portals Of Kedarnath And Yamunotri Temples To Close For Winter Season Today

November 11, 2026


Char Dham Yatra 2026 Portals of Kedarnath and Yamunotri temples to close for winter season today

केदारनाथ और यमुनोत्री मंदिर
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

केदारनाथ धाम के कपाट आज11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे शीतकाल के लिए विधि-विधान के साथ बंद कर दिए गए हैं। कपाट बंद होने के बाद बाबा केदार की डोली शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर, ऊखीमठ के लिए रवाना हो गई है।

इससे पहले मंगलवार को नगर पंचायत केदारनाथ की ओर से धाम क्षेत्र में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। अभियान के तहत मंदिर परिसर और आसपास बिखरे कूड़े को एकत्र कर नजदीकी एमआरएफ सेंटर पहुंचाया गया जहां कचरे का पृथक्करण और निस्तारण किया जाएगा।

कपाट बंद होने के मद्देनजर धाम क्षेत्र में स्वच्छता व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए नगर पंचायत के सफाई मित्रों ने विभिन्न स्थानों पर सफाई की गई। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने संबंधित संस्थाओं और विभागों को आपसी समन्वय से काम करते हुए क्षेत्र में सफाई सहित अन्य व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।  

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X