शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
चंदौली:चोरी के आरोप में दलित युवक को बंधक बनाकर बेल्ट-डंडों से पीटा, वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप – Dalit Youth Held Captive And Beaten With Belts And Sticks Over Allegations Of Theft In Chandauli
चंदौली

चंदौली:चोरी के आरोप में दलित युवक को बंधक बनाकर बेल्ट-डंडों से पीटा, वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप – Dalit Youth Held Captive And Beaten With Belts And Sticks Over Allegations Of Theft In Chandauli

November 11, 2026


Dalit youth held captive and beaten with belts and sticks over allegations of theft in chandauli

युवक के पिटाई का वीडियो वायरल
– फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

चंदौली जिले के मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र में दलित युवक रणवीर को बंधक बनाकर बेरहमी से पीटने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पीड़ित की मां शीला देवी ने आरोप लगाया है कि युवक को जातिसूचक गालियां देते हुए बेल्ट और डंडों से बुरी तरह पीटा गया। उसका मोबाइल तोड़ने के साथ रुपये भी छीन लिए गए। वहीं, पुलिस का कहना है कि युवक चोरी करते हुए पकड़ा गया था, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने उसकी पिटाई की। मामले में तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

गेस्ट हाउस के पीछे गली में बंधक बनाकर पीटने का आरोप

शीला देवी के अनुसार, छह और सात नवंबर की रात जीटी रोड स्थित अग्रवाल गेस्ट हाउस के पीछे गली में रणवीर को बंधक बनाकर पीटा गया। आरोप है कि मारपीट के दौरान उसे जातिसूचक गालियां दी गईं। बेल्ट और डंडों से हमला करने के साथ उसका मोबाइल तोड़ दिया गया और रुपये भी छीन लिए गए। पीड़ित की मां ने आरोपितों पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X