बिहार:नीतीश कुमार पर कांग्रेस की टिप्पणी के बाद संजय झा का पलटवार, बोले- ऐसी ओछी बात नहीं करनी चाहिए – Sanjay Jha Slams Congress Over Remarks On Nitish Kumar, Says Such Comments Are Unfortunate

संजय झा और नीतीश कुमार।
November 11, 2026

संजय झा और नीतीश कुमार।
जनता दल यूनाईटेड के कार्यकारी अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद संजय झा ने नीतीश कुमार को लेकर कांग्रेस नेताओं की टिप्पणियों पर कड़ी नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार का 50 साल का सार्वजनिक जीवन रहा है। कांग्रेस के शासनकाल में लगाए गए आपातकाल के दौरान वह दो साल जेल में भी रहे थे। इसके बावजूद उनके बारे में इस तरह की ओछी और हल्की टिप्पणी करना दुखद है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं को ऐसी बातें नहीं करनी चाहिए। संजय झा ने कहा कि बिहार में आज जो बड़ा बदलाव देखने को मिला है, वह नीतीश कुमार की देन है।
विपक्षी दलों को एकजुट करने में नीतीश कुमार की भूमिका
संजय झा ने विपक्षी दलों को एकजुट करने में नीतीश कुमार की भूमिका का जिक्र करते हुए कहा कि जब वह अलग-अलग दलों के नेताओं से मिल रहे थे, तब कई नेताओं ने कांग्रेस को गठबंधन से बाहर रखकर मोर्चा बनाने की सलाह दी थी। हालांकि, कुछ नेता कांग्रेस को साथ रखने के पक्ष में थे। उन्होंने कहा कि दिग्विजय सिंह ने भी कांग्रेस की सीडब्ल्यूसी बैठक में कथित तौर पर कहा था कि 2024 में नीतीश कुमार को रोकना चाहिए था, तभी यह परिस्थिति नहीं बनती।
विपक्षी गठबंधन की नींव नीतीश कुमार के प्रयासों से तैयार हुई
संजय झा ने कहा कि विपक्षी गठबंधन की नींव कांग्रेस के भरोसे नहीं, बल्कि नीतीश कुमार के प्रयासों से तैयार हुई थी। इसके लिए वह बंगाल, दिल्ली, लखनऊ और भुवनेश्वर तक गए थे। उन्होंने गठबंधन को लेकर कांग्रेस के रवैये पर भी सवाल उठाए। संजय झा ने दोहराया कि नीतीश कुमार जैसे वरिष्ठ नेता के बारे में इस तरह की टिप्पणी करना उचित नहीं है।
बता दें कि सोनिया गांधी की किताब की किताब में नीतीश कुमार को लेकर टिप्पणी की गई थी। इतना ही नहीं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने प्रेस वार्ता कर नीतीश कुमार को राजनीति का गिरगिट तक कह दिया था। इसके बाद से ही सियासत गरमा गई। तब से ही जदयू के नेता लगातार कांग्रेस पर हमलावर हैं।
November 13, 2026
बिहार के खेल इतिहास में एक और गौरवशाली अध्याय जुड़ने जा रहा है। राज्य को एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर की टीम के प्रशिक्षण शिविर की मेजबानी का अवसर मिला है। आगामी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता की तैयारियों के लिए भारतीय अंडर-20 बालक कबड्डी टीम शुक्रवार से राजगीर स्थित अत्याधुनिक राज्य खेल अकादमी में अभ्यास करेगी। यहां […]
November 13, 2026
पटना सचिवालय डिजिटल विस्तार बिहार सरकार ने राज्य के 10 आईएएस अधिकारियों को पदोन्नति का लाभ दिया है। इनमें नौ जिलों के जिलाधिकारी शामिल हैं। सभी को अपर सचिव स्तर के ग्रेड में प्रोन्नत किया गया है। पदोन्नति पाने वालों में सारण के जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव भी शामिल हैं। इसके अलावा माध्यमिक शिक्षा निदेशक नितिन […]
November 13, 2026
छठ महापर्व के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए बक्सर जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। प्रशासन ने गंगा नदी में लोगों के प्रवेश और नावों के परिचालन पर पूरी तरह रोक लगा दी है। यह प्रतिबंध 13 नवंबर से 16 नवंबर 2026 तक बक्सर अनुमंडल क्षेत्र के सभी गंगा घाटों पर लागू […]
