चलती ट्रेन में परिवार ने खोल लिया चलता-फिरता किचन, मिडिल बर्थ पर बनाने लगे सैंडविच, वायरल हो रहा वीडियो..
Last Updated:
भारतीय रेलवे के थर्ड AC कोच का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसमें एक परिवार ने मिडिल बर्थ को किचन टेबल बनाकर सैंडविच तैयार करना शुरू कर दिया. महिला ने टोस्टर साथ लाने की बात भी कही. वीडियो देखकर लोग हैरान हैं और जमकर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.
Viral Video : भारतीय रेलवे में सफर के दौरान यात्रियों के अजीबोगरीब कारनामों के वीडियो अक्सर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन जाते हैं. कभी ट्रेन में सीट को लेकर बहस देखने को मिलती है, तो कभी खाने-पीने और नियमों को लेकर यात्री सुर्खियों में आ जाते हैं. इन दिनों ऐसा ही एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग हैरान हैं. दरअसल, थर्ड AC कोच में सफर कर रहे एक परिवार ने ट्रेन की मिडिल बर्थ को ही किचन टेबल बना दिया और वहीं सैंडविच तैयार करने लगा. इस नजारे ने सोशल मीडिया पर नई बहस छेड़ दी है.
ट्रेन की मिडिल बर्थ बनी किचन टेबल
वायरल वीडियो को एक्स पर @7Npatel नाम के यूजर ने शेयर किया है. पोस्ट के साथ यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा कि वह अपने गुजरात का बचाव नहीं कर सकता. वीडियो में एक परिवार ट्रेन के थर्ड AC कोच में सफर करता दिखाई दे रहा है. इस दौरान परिवार के सदस्यों ने मिडिल बर्थ पर अखबार बिछा रखा है और उस पर सैंडविच बनाने की तैयारी चल रही है.
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला ब्रेड और सलाद जैसी चीजें लेकर सैंडविच तैयार कर रही है. वहीं, दूसरी महिला नीचे वाली बर्थ पर बैठकर आलू छीलती और टमाटर काटती नजर आती है. ऐसा लग रहा है मानो परिवार ने ट्रेन के डिब्बे को ही अपना छोटा-सा किचन बना लिया हो.
महिला ने टोस्टर साथ लाने की भी कही बात
इस वीडियो में सबसे ज्यादा ध्यान खींचने वाली बात एक महिला की टिप्पणी है. वह कहती सुनाई देती है कि अगर वे अपने साथ इलेक्ट्रिक सैंडविच टोस्टर भी ले आते, तो और मजा आता. यानी परिवार का इरादा ट्रेन में ही अपने मनपसंद सैंडविच तैयार करने का था. एक्स पर वीडियो शेयर करने वाले यूजर के मुताबिक, यह परिवार गुजरात के सूरत का बताया जा रहा है. हालांकि, वीडियो के आधार पर परिवार की पहचान और घटना से जुड़ी सभी जानकारियों की पुष्टि नहीं हुई है.
सोशल मीडिया पर लोगों ने दिए ये रिएक्शन
वीडियो वायरल होते ही यूजर्स ने कमेंट सेक्शन में अपनी राय रखनी शुरू कर दी. कुछ लोगों ने परिवार के इस व्यवहार को दूसरे यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा के लिहाज से गलत बताया. उनका कहना है कि ट्रेन एक सार्वजनिक जगह है, जहां सभी यात्रियों को नियमों और दूसरों की सहूलियत का ध्यान रखना चाहिए. वहीं, कुछ यूजर्स ने परिवार का बचाव भी किया. उनका तर्क है कि सैंडविच तैयार करना और ट्रेन में पूरा खाना पकाना अलग-अलग बातें हैं. अगर इससे किसी दूसरे यात्री को परेशानी नहीं हो रही, तो इसे इतना बड़ा मुद्दा नहीं बनाना चाहि. फिलहाल, यह वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है.

Kirtika Tyagi is a dedicated journalist and multimedia producer with good experience in writing and creating digital content, especially videos. She understands what the audience likes and knows how to present …
और पढ़ें
