शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Chandigarh News:पांच दिवसीय कार्यदिवस को लेकर सांसदों को ज्ञापन दे रहे हैं बैंक कर्मचारी – Bank Employees Are Submitting A Memorandum To Members Of Parliament Regarding A Five-day Work Week
चंडीगढ़

Chandigarh News:पांच दिवसीय कार्यदिवस को लेकर सांसदों को ज्ञापन दे रहे हैं बैंक कर्मचारी – Bank Employees Are Submitting A Memorandum To Members Of Parliament Regarding A Five-day Work Week

November 11, 2026


पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह की मांग, सांसदों को सौंपे ज्ञापन

चंडीगढ़। बैंकिंग उद्योग में पांच दिवसीय कार्य सप्ताह लागू करने सहित लंबित मांगों को लेकर यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स ने सांसदों को ज्ञापन सौंपने का अभियान शुरू किया है। अब तक चंडीगढ़ के सांसद मनीष तिवारी, अंबाला के सांसद वरुण चौधरी और कुमारी शैलजा को ज्ञापन दिया जा चुका है।

यूनियन प्रतिनिधियों प्रियव्रत, इकबाल सिंह माल्ही, जगदीश राय और पंकज शर्मा ने कहा कि मार्च 2024 में इंडियन बैंक्स एसोसिएशन और बैंक यूनियनों के बीच पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह को लेकर समझौता हुआ था, लेकिन ढाई वर्ष से अधिक समय बीतने के बावजूद इसे लागू नहीं किया गया।

उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकारों के कार्यालयों सहित आरबीआई, एलआईसी, न्यायालयों और अन्य संस्थानों में पांच दिवसीय कार्य सप्ताह लागू है। वहीं, बैंक एटीएम, इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और यूपीआई के माध्यम से सातों दिन सेवाएं दे रहे हैं। यूनियन नेताओं ने बताया कि नॉर्दर्न रीजन के सभी सांसदों को ज्ञापन सौंपकर इस मांग को सरकार के समक्ष उठाने की अपील की जा रही है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X