शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
हिमाचल:घुमारवीं बस स्टैंड पर दर्दनाक हादसा, इलेक्ट्रिक बस के पिछले टायर के नीचे आने से युवक की मौत – Ghumarwin Bus Stand Accident Youth Dies Under Electric Bus
बिलासपुर (हिमाचल प्रदेश)

हिमाचल:घुमारवीं बस स्टैंड पर दर्दनाक हादसा, इलेक्ट्रिक बस के पिछले टायर के नीचे आने से युवक की मौत – Ghumarwin Bus Stand Accident Youth Dies Under Electric Bus

November 11, 2026


ghumarwin bus stand accident youth dies under electric bus

घुमारवीं बस स्टैंड पर दर्दनाक हादसा, युवक की मौत
नेटवर्क

विस्तार

घुमारवीं बस स्टैंड से बाहर निकल रही इलेक्ट्रिक बस की चपेट में आने से बुधवार को एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। युवक बस के पिछले टायर के नीचे आ गया। हादसा बस स्टैंड के समीप एक गारमेंट्स की दुकान के पास हुआ। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है।

जंगलबेरी से शिमला जा रही थी इलेक्ट्रिक बस

जानकारी के अनुसार, बुधवार को जंगलबेरी से शिमला रूट पर चलने वाली इलेक्ट्रिक बस घुमारवीं बस स्टैंड से रवाना हो रही थी। इसी दौरान बस जैसे ही स्टैंड से बाहर निकलने लगी, एक युवक उसके पिछले टायर की चपेट में आ गया। हादसा इतना गंभीर था कि युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शुरू की जांच

हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर पुलिस थाना घुमारवीं की टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस मृतक की पहचान करने के प्रयास कर रही है। इसके साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि युवक बस की चपेट में किन परिस्थितियों में आया। फिलहाल हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस की जांच के बाद ही घटना से जुड़ी अन्य जानकारियां स्पष्ट हो सकेंगी।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X