शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
रुद्रपुर में गत्ता फैक्ट्री में भीषण आग:दो फायर स्टेशनों की टीमों ने पाया काबू; कोई जनहानि नहीं – Fire Breaks Out In Cardboard Factory In Rudrapur
ऊधम सिंह नगर

रुद्रपुर में गत्ता फैक्ट्री में भीषण आग:दो फायर स्टेशनों की टीमों ने पाया काबू; कोई जनहानि नहीं – Fire Breaks Out In Cardboard Factory In Rudrapur

November 11, 2026


Fire breaks out in cardboard factory in rudrapur

रुद्रपुर में गत्ता फैक्ट्री में भीषण आग

विस्तार

रुद्रपुर में मोहनपुर नंबर दो स्थित गत्ते की फैक्ट्री में मंगलवार रात आग भड़कने से हड़कंप मच गया। आग ने विकराल रूप लिया तो रुद्रपुर से अतिरिक्त दमकल वाहन बुलाना पड़ा। पंतनगर की फायर यूनिट भी मौके पर पहुंची। दोनों फायर स्टेशनों की टीमों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।

मंगलवार रात 8:04 बजे फायर स्टेशन रुद्रपुर को महतोष मोड़ के पास मोहनपुर की एक फैक्ट्री में आग लगने की सूचना मिली। अग्निशमन अधिकारी महेश चंद्र टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे। जांच में पता चला कि आग सत्यम इंडस्ट्रीज की गत्ते की फैक्ट्री में लगी थी। फैक्ट्री पंकज आहूजा पुत्र नंदलाल आहूजा की बताई गई है। दमकल कर्मियों ने एमएफई से पंपिंग कर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया, लेकिन आग की तीव्रता अधिक होने के कारण एक अतिरिक्त दमकल वाहन बुलाना पड़ा।

पंतनगर की फायर यूनिट ने भी मोर्चा संभाला। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। अग्निशमन टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण भी किया। आग से हुए नुकसान का आकलन नहीं हो सका।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X