शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
यूपी:12 नवंबर को पीलीभीत आएंगे मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, साक्षी आश्रम में है कार्यक्रम – Madhya Pradesh Cm Mohan Yadav Will Visit Pilibhit On November 12
पीलीभीत

यूपी:12 नवंबर को पीलीभीत आएंगे मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, साक्षी आश्रम में है कार्यक्रम – Madhya Pradesh Cm Mohan Yadav Will Visit Pilibhit On November 12

November 11, 2026


Madhya Pradesh CM Mohan Yadav will visit Pilibhit on November 12

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

विस्तार

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के पीलीभीत आगमन का कार्यक्रम जारी हो गया है। वह 12 नवंबर की शाम पूरनपुर हाईवे स्थित साक्षी आश्रम पहुंचेंगे। यहां आश्रम के संचालक प्रेम सुगंध से उनकी मुलाकात होगी। मुख्यमंत्री मोहन यादव के आगमन को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। साक्षी आश्रम के नजदीक हेलीकॉप्टर उतारने के लिए हेलीपैड तैयार कराया गया है। बुधवार को डीएम आलोक कुमार और एसपी सुकीर्ति माधव ने अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल और हेलीपैड का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X