शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
यूपी:पश्चिमी उत्तर प्रदेश में जीत के लिए भाजपा ने बनाया ये प्लान, विपक्ष के वार का जवाब देंगे योद्धा – Bjp Launches Digital Campaign In Western Up, Preparing Cyber Warriors Ahead Of Assembly Elections
मेरठ

यूपी:पश्चिमी उत्तर प्रदेश में जीत के लिए भाजपा ने बनाया ये प्लान, विपक्ष के वार का जवाब देंगे योद्धा – Bjp Launches Digital Campaign In Western Up, Preparing Cyber Warriors Ahead Of Assembly Elections

November 11, 2026


BJP Launches Digital Campaign in Western UP, Preparing Cyber Warriors Ahead of Assembly Elections

BJP Launches Digital Campaign
ग्राफिक्स

विस्तार

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में चुनाव प्रचार का डिजिटल शंखनाद कर दिया है। इसके तहत हर जिले में साइबर योद्धा और डिजिटल वॉलंटियर तैयार किए जा रहे हैं, जो इस वर्चुअल युद्ध के सारथी बनेंगे।

गाजियाबाद में डिजिटल वॉलंटियर के जरिए तो मेरठ में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स की सहायता से चुनावी माहौल बनाने की सुनियोजित तैयारी चल रही है। विपक्ष के हमलों का तुरंत खंडन करने और सरकारी योजनाओं को अंतिम पायदान तक पहुंचाने के लिए टिकट दावेदारों व मौजूदा जनप्रतिनिधियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में निजी साइबर वॉर रूम भी स्थापित कर लिए हैं।

पार्टी द्वारा तैयार की जा रही इस डिजिटल फौज का मुख्य काम ब्लॉक और बूथ स्तर तक सक्रिय युवाओं को जोड़ना है। इन वॉर रूम्स में 24 घंटे एक्स (ट्विटर), फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप पर नजर रखी जाएगी। 

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X