शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
वाराणसी:साल में एक दिन खुलता है सात मंजिला चित्रगुप्त मंदिर, भैया दूज पर उमड़ते हैं श्रद्धालु – Varanasi Doors Of Seven-story Chitragupta Temple Open Only Once A Year On Bhai Dooj
वाराणसी

वाराणसी:साल में एक दिन खुलता है सात मंजिला चित्रगुप्त मंदिर, भैया दूज पर उमड़ते हैं श्रद्धालु – Varanasi Doors Of Seven-story Chitragupta Temple Open Only Once A Year On Bhai Dooj

November 11, 2026


Varanasi doors of seven-story Chitragupta Temple open only once a year on Bhai Dooj

वाराणसी चित्रगुप्त मंदिर

विस्तार

काशी के दारानगर स्थित भगवान चित्रगुप्त का सात मंजिला प्राचीन मंदिर अपनी अनूठी परंपरा के लिए जाना जाता है। इस मंदिर के कपाट साल में केवल एक बार भैया दूज के दिन श्रद्धालुओं के लिए खोले जाते हैं। इस अवसर पर करीब 500 से 1000 श्रद्धालु भगवान चित्रगुप्त के दर्शन करने पहुंचते हैं। मान्यता है कि भगवान चित्रगुप्त की पूजा-अर्चना करने से परिवार में सुख-समृद्धि और सद्बुद्धि का आशीर्वाद मिलता है।

1876 में शुरू हुआ था मंदिर का निर्माण

मंदिर प्रबंधक राय माहेश्वरी प्रसाद श्रीवास्तव के अनुसार, मंदिर का निर्माण वर्ष 1876 में शुरू हुआ था। राय बलदेव बख्श राय ने वर्ष 1903 में मंदिर की स्थापना कराई थी। उस समय वह डिप्टी कलेक्टर के पद पर कार्यरत थे। सात मंजिला यह मंदिर काशी की ऐतिहासिक स्थापत्य कला और धार्मिक विरासत का अनूठा उदाहरण है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X