Atal Pension Yojana: बुढ़ापे में नियमित आमदनी बनी रहे, इसके लिए लोग नौकरी के साथ-साथ अलग-अलग पेंशन योजनाओं में निवेश करते हैं। केंद्र सरकार की अटल पेंशन योजना भी इसी उद्देश्य से शुरू की गई है। इस योजना में व्यक्ति को अपनी उम्र के हिसाब से नियमित योगदान करना होता है। इसके बदले 60 साल की उम्र पूरी होने के बाद हर महीने तय पेंशन मिलती है।
हालांकि, कई बार आर्थिक परेशानी या दूसरी जरूरतों के कारण लोग बीच में ही योजना बंद कराने के बारे में सोचने लगते हैं। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल होता है कि अगर अटल पेंशन योजना का खाता समय से पहले बंद करा दिया जाए, तो जमा किए गए पैसों का क्या होगा? क्या पूरी रकम वापस मिलती है या कुछ पैसा कट जाता है? चलिए जानते हैं इस बारे में। आप आगे इस बारे में जान सकते हैं…
बीच में अटल पेंशन योजना से नाम वापस कैसे लें?
पहला स्टेप
- अगर आप किसी कारण अपना नाम अटल पेंशन योजना से वापस लेना चाहते हैं तो आप ले सकते हैं
- इसके लिए सबसे पहले उस बैंक शाखा में जाएं, जहां से आपने अटल पेंशन योजना का खाता खुलवाया था
- वहां संबंधित बैंक अधिकारी को बताएं कि आप योजना से अपना नाम वापस लेना चाहते हैं
अटल पेंशन योजना का खाता बंद कराने पर कितने पैसे वापस मिलते हैं?
- अगर कोई खाताधारक अपनी मर्जी से 60 साल की उम्र से पहले अटल पेंशन योजना छोड़ता है
- तो उसे अपने जमा किए गए योगदान और उस पर हुई कमाई की रकम वापस मिलती है
- हालांकि, इसमें सरकार की ओर से किया गया योगदान और उस पर मिला ब्याज वापस नहीं दिया जाता है
- इसलिए योजना बंद कराने से पहले यह समझना जरूरी है कि आपके खाते में कुल कितनी रकम जमा है और उसमें आपका योगदान कितना है
कब तक मिल जाते हैं पैसे वापस?
- अटल पेंशन योजना से अपना नाम हटवाने के बाद आपको जो पैस मिलने होते हैं, वो आपके बैंक खाते में भेजे जाते हैं
- ये पैसे आपके बैंक खाते में 3 से 4 कार्य दिवस में आपके बैंक खाते में आ सकते हैं
- हालांकि, कई मामलों में अधिक समय भी लग सकता है